Saturday, May 23, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभोपाल में गूंजेगी ए. आर. रहमान की सुरमयी आवाज: BHEL दशहरा...

भोपाल में गूंजेगी ए. आर. रहमान की सुरमयी आवाज: BHEL दशहरा मैदान में शाम 7 बजे से होगा आयोजन – Bhopal News


राजधानी भोपाल में संगीत प्रेमियों के लिए खास मौका है। मशहूर संगीतकार और गायक ए. आर. रहमान 23 मई को शहर में लाइव कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम BHEL दशहरा मैदान में आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। आयोजकों के मुताबिक, इस कॉन्सर्ट म

.

रहमान के लाइव परफॉर्मेंस को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि भेल दशहजार मैदान में आयोजकों ने हजारों लोगों के बैठने का इंतजाम किया हे, इसके अलावा यहां पर एक भव्य सेट भी तैयार किया जा रहा है। बता दें कि एआर रहमान के साथ यहां ज्हान्वी कपूर और एक्टर राम चरण भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि लोग आज भी भेल दशहरा मैदान से फ्री पास लेकर इस लाइव कंसर्ट में शामिल हो सकते हैं।

फिल्म पेद्दी के बारे में

फिल्म पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक पैन इंडिया फिल्म है। बुच्ची बाबू के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है। ये जान्हवी कपूर की दूसरी तेलुगु फिल्म है। उन्होंने 2024 में फिल्म देवरा से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया था। इससे पहले मुंबई के बीकेसी में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया था, जहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही।

राम चरण बोले- ए.आर.रहमान की लाइव परफॉर्मेंस के लिए एक्साइटेड

साउथ सुपरस्टार राम चरण और जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म पेद्दी में नजर आने वाले हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में राम चरण ने बताया है कि वो इस फिल्म में कुश्ती करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वो भारत के दिल मध्यप्रदेश के भोपाल से शुरुआत करेंगे, जहां ए.आर. रहमान लाइव परफॉर्मेंस देंगे।

जब दैनिक भास्कर ने राम चरण से पूछा कि फिल्म का प्रमोशन ‘भारत के दिल’ यानी भोपाल से शुरू करने की क्या वजह रही? तो वो कहते हैं, ‘भोपाल और मध्य प्रदेश के लोग कुश्ती और पारंपरिक खेलों को दिल से प्यार देते हैं। पढ़ें पूरी खबर



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments