Wednesday, October 7, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशयुवती का सिर काटकर हत्या, धड़ 50 फीट दूर मिला: जिस...

युवती का सिर काटकर हत्या, धड़ 50 फीट दूर मिला: जिस बॉयफ्रेंड पर शक, उसकी एक्सीडेंट में मौत; कॉल डिटेल से सहयोगी तक पहुंची पुलिस – biaora News




राजगढ़ जिले के ब्यावरा में मलावर थाना क्षेत्र के शमशेरपुरा रोड स्थित जंगल में 17 साल की युवती का सिर कटा शव मिला है। शव करीब 7 दिन पुराना है। पुलिस को खोपड़ी धड़ से करीब 50 फीट दूर मिली। पुलिस को आशंका है कि चाकू से सिर काटकर हत्या की गई। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। युवती राजगढ़ के एक गांव में अपने मामा के घर रहती थी और कुछ दिन से लापता थी। जांच में उसका संपर्क जमोनिया गणेश निवासी अंकित मालवीय से सामने आया। पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन दोनों को बाइक से शमशेरपुरा की ओर जाते देखा गया था। अंकित की हादसे में मौत जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अंकित के साथ उसका एक सहयोगी भी जंगल की ओर गया था। 30 सितंबर को पगारी बंगला के पास ट्रक की टक्कर से अंकित की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने अंकित की कॉल डिटेल खंगाली। एक युवक से उसकी कई बार बातचीत सामने आने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर पुलिस ने अंकित के सहयोगी अभिषेक को निशानदेही के लिए जंगल ले गई, जहां युवती का शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह होगी साफ पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भोपाल भेजा है। शव काफी पुराना होने के कारण हालत खराब थी। पुलिस हत्या के कारण और घटनाक्रम की जांच कर रही है। टीआई बोले- प्रेम-प्रसंग समेत अन्य एंगल पर जांच मलावर थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया के अनुसार, मुख्य प्रकरण राजगढ़ कोतवाली में दर्ज है और आगे की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है। पुलिस प्रेम-प्रसंग समेत अन्य संभावित एंगल से भी जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह और अन्य तथ्य स्पष्ट होंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments