Monday, May 25, 2026
Homeराज्यराजस्तानसीएम आज भरतपुर आएंगे: गंगा मंदिर में करेंगे पूजा, सुजान गंगा...

सीएम आज भरतपुर आएंगे: गंगा मंदिर में करेंगे पूजा, सुजान गंगा में करेंगे दीपदान, शहर में जगह-जगह पुलिसकर्मी किए गए तैनात – Bharatpur News




सीएम भजन लाल शर्मा आज भरतपुर आएंगे। सीएम के दौरे को लेकर अधिकारियों ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। सीएम दोपहर 12 बजे बंध बारैठा पहुंचेंगे। वहां पर जल पूजन करेंगे। साथ ही बंध बारैठा के विस्तार के लिए अधिकारियों से बात करेंगे। उसके बाद सीएम हेलीकॉप्टर से भरतपुर आएंगे। दोपहर डेढ़ बजे भरतपुर पहुंचेगे सीएम सीएम दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर भरतपुर पहुंचेगे। सीएम का हेलीकॉप्टर MSJ कॉलेज में लेंड होगा। वहां से वह सीधे सर्किट हाउस पहुंचेगे। दोपहर डेढ़ बजे से शाम 5 बजकर 30 मिनट स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुजान गंगा नहर में करेंगे दीपदान शाम 5 बजकर 40 मिनट पर सीएम गंगा मंदिर पहुंचेगे और, 6 बजकर 30 मिनट तक गंगा आरती करेंगे। वहां से वह सीधे सुजान गंगा नहर पर जायेंगे। जहां वह दीपदान करेंगे। उसके बाद सीएम हेलीकॉप्टर के जरिए आगरा जायेंगे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरिक्षण सीएम के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों कल शाम से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से शहर में जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments