Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशलोडिंग वाहन से पकड़ाया 150 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा: राजस्थान के नागौर...

लोडिंग वाहन से पकड़ाया 150 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा: राजस्थान के नागौर के दो तस्कर लेकर जा रहे थे; फोरलेन पर घेराबंदी कर पकड़ा – Ratlam News




रतलाम पुलिस ने मंगलवार को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। जिले की रिंगनोद थाना पुलिस और माननखेड़ी चौकी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में करीब 3 लाख रुपए कीमत का डोडाचूरा पकड़ा। पुलिस ने फोरलेन पर घेराबंदी कर एक 407 लोडिंग वाहन को रोका, जिसमें दो आरोपी अवैध मादक पदार्थ लेकर जावरा की ओर जा रहे थे। तलाशी लेने पर मिला 150 किलो माल संदिग्ध लोडिंग वाहन आने पर रोक कर तलाशी। तलाशी के दौरान वाहन में 150 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद हुआ। मौके पर वाहन में सवार जीवनराम (48) पिता परमाराम विश्नोई, निवासी पालडीमेस थाना गच्छीपुरा जिला नागौर (राजस्थान) व सुखाराम (30) पिता बल्लाराम विश्नोई निवासी रेण थाना मेडता जिला नागौर (राजस्थान) को एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने पिकअप वाहन को भी जप्त कर लिया है। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से डोडाचूरा के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments