Friday, May 29, 2026
Homeफूडकभी खाएं हैं दाल-टिकरी, सब्जी का ताकतवर विकल्प है यह, जानें तरीका

कभी खाएं हैं दाल-टिकरी, सब्जी का ताकतवर विकल्प है यह, जानें तरीका


X

कभी खाएं हैं दाल-टिकरी, सब्जी का ताकतवर विकल्प है यह, जानें तरीका

 

arw img

Dal Tikri Recipe : कभी घर में सब्जी न हो तो दाल टिकरी की सब्जी बनाएं. यह आपको ऐसा स्वाद देगी कि बार-बार यह खाने का मन करेगा. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के घरों में दाल टिकरी खूब बनाए जाते हैं. इसे बनाने के लिए अरहर, मसूर और चने की दाल को एक घंटे भिगोकर प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन के पेस्ट और बुनियादी मसालों के साथ कुकर में पका लिया जाता है. इसके स्वाद को दोगुना करने के लिए खड़ी धनिया, जीरा और सूखी लाल मिर्च को भूनकर एक खास घरेलू मसाला तैयार किया जाता है. इस डिश को तैयार करने के लिए गेहूं के आटे में थोड़ा नमक, अजवाइन और तेल मिलाकर रोटी जैसा गूंथ लिया जाता है. फिर मोटी रोटियां बेलकर उन्हें छोटी-छोटी गोल टिक्कियों के आकार में काट लेते हैं. जब पकी हुई दाल में थोड़ा पानी डालकर उसे उबाला जाता है, तब इन टिक्कियों को उसमें डालकर करीब 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाया जाता है. टिक्कियों के फूलने और दाल के गाढ़े होने पर गैस बंद कर दी जाती है. दाल से भरपूर प्रोटीन और गेहूं से मिलने वाले पोषण के कारण यह बिना सब्जी के भी थाली का स्वाद बढ़ा देती है. इस वीडियों में इसके बारे में विस्तार से जानिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments