Saturday, October 17, 2026
Homeराज्यबिहारकिशनगंज में NIA की छापेमारी: मिर्जापुर गांव में संदिग्ध युवक से...

किशनगंज में NIA की छापेमारी: मिर्जापुर गांव में संदिग्ध युवक से पूछताछ, टीम हिरासत में लेकर निकली – Kishanganj (Bihar) News




राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को किशनगंज के पुठिया प्रखंड के मिर्जापुर गांव में छापेमारी की। टीम ने सुबह करीब 3 बजे एक घर में घंटों तलाशी अभियान चलाया और एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। NIA की टीम संदिग्ध मनोज रविदास से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि एजेंसी को कुछ इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि, NIA की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की जांच स्थानीय लोगों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। NIA टीम के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद था। जांच एजेंसियों ने घर के अंदर कई घंटों तक तलाशी ली और कुछ दस्तावेजों व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की। सूत्रों ने बताया कि NIA की टीम संदिग्ध व्यक्ति को अपने साथ लेकर गांव से निकल चुकी है। संभावना है कि टीम आगे की पूछताछ के लिए किशनगंज सर्किट हाउस पहुंच सकती है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति के खिलाफ किस मामले में जांच की जा रही है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। इस घटना के बाद मिर्जापुर गांव सहित पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोग NIA की कार्रवाई के पीछे की वजह जानने को उत्सुक हैं। स्थानीय प्रशासन फिलहाल इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहा है। जिले में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता बढ़ा दी गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments