Friday, May 29, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशआकाशीय बिजली गिरने से रिटायर्ड रेलवे कर्मी की मौत: बलिया के...

आकाशीय बिजली गिरने से रिटायर्ड रेलवे कर्मी की मौत: बलिया के परसिया गांव में खेत में मक्का लेने गए थे, लौटते समय गई जान – Belhari(Ballia) News




हल्दी थाना क्षेत्र के परसिया गांव में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी इंद्रजीत यादव (75) की मौत हो गई। वे अपने खेत से लौट रहे थे, तभी बिजली की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार, परसिया गांव निवासी इंद्रजीत यादव अपने खेत में मजदूरों से मक्का तुड़वा रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। इंद्रजीत मजदूरों के साथ खेत से निकलकर पास के एक बागीचे में आ गए। बागीचे में पहुंचते ही अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और इंद्रजीत यादव जमीन पर गिर पड़े। मजदूरों ने शोर मचाया और तत्काल परिजनों को सूचना दी। उन्हें एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल संदीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के पुत्र जग्गू यादव पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। लेखपाल ने उपजिलाधिकारी को घटना की रिपोर्ट भेजने की बात कही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments