Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशपत्नी पर एसिड डाला, कैंची से चोटी काटी: लोहे की रॉड...

पत्नी पर एसिड डाला, कैंची से चोटी काटी: लोहे की रॉड से पीटकर ली जान; बच्चे भी झुलसे, बचने के लिए गढ़ी थी झूठी कहानी – Barwani News




बड़वानी में चरित्र शंका के चलते पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। राजपुर थाना पुलिस ने 24 वर्षीय पत्नी पर एसिड फेंककर और लोहे की रॉड से पीटकर हत्या करने वाले पति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने बच्चों पर भी एसिड फेंका था। यह घटना 29 मई 2026 को सामने आई, जब जिला अस्पताल बड़वानी से सालखेड़ा मोहनपुरा निवासी 24 वर्षीय पिंकी की एसिड से जलने के कारण मौत की सूचना मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शव पर चोट और एसिड के घाव तथा घटनास्थल के हालात और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने इसे हत्या का मामला माना। आरोपी पति विजय चौहान के खिलाफ अपराध क्रमांक 325/2026, धारा 103(1), 109(2), 124(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
घर से किया आरोपी को गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एएसपी धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में एसडीओपी आयुष कुमार अलावा और टीआई माधवसिंह ठाकुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। वैज्ञानिक, तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मोहनपुरा इंद्रपुर स्थित अपने घर में छिपा है। पुलिस टीम ने दबिश देकर 31 वर्षीय विजय पिता झबरसिंह चौहान को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी विजय चौहान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। लोहे की रॉड से पीटा, कैंची से चोटी काटी उसने बताया कि 28 मई की रात करीब 3:30 बजे पत्नी पिंकी के सो जाने के बाद उसने ड्रिप साफ करने वाला एसिड एक मग्गे में निकाला। दस्ताने पहनकर उसने सो रही पिंकी पर एसिड डाल दिया। पास सो रहे बच्चों पर भी एसिड फेंका, जिससे वे भी झुलस गए। एसिड से जलने पर जब पत्नी भागने लगी, तो आरोपी ने उसे लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा और कैंची से उसकी चोटी काट दी। सुबह जब पिंकी की हालत बिगड़ी, तो आरोपी ने एम्बुलेंस बुलाकर उसे राजपुर होते हुए बड़वानी अस्पताल ले गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बचने के लिए मनगढ़ंत कहानी फैलाई खुद को बचाने के लिए आरोपी ने अखबारों में ‘चूहों द्वारा एसिड गिरने’ की मनगढ़ंत कहानी फैलाई और अस्पताल से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड, प्लास्टिक मग्गा, दस्ताने, कैंची और आरोपी के कपड़े जब्त कर लिए हैं। आरोपी को जेएमएफसी न्यायालय राजपुर के समक्ष पेश किया जा रहा है। ये भी देखें सोते परिवार पर गिरी एसिड गैलन, मां की मौत:दो बच्चे गंभीर रूप से झुलसे; डॉक्टर बोले-अगले 48 घंटे बच्चों के लिए बेहद अहम बड़वानी में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात खेत में सो रहे एक परिवार पर ड्रिप लाइन साफ करने के लिए रखी एसिड की गैलन पलट गई। हादसे में एक महिला (मां) की मौत हो गई, जबकि उनके दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुरा का है। जानकारी के अनुसार, सालखेड़ा निवासी विजय चौहान (28) पत्नी पिंकी और बच्चों के साथ रात में जब परिवार सो रहा था, तभी अचानक गैलन पलट गई। परिवार मोहनपुरा स्थित खेत में रहकर खेती का काम करते हैं। गुरुवार रात खेत में ड्रिप लाइन साफ करने के लिए एसिड की गैलन लाकर रखी गई थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments