Monday, June 1, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबैतूल में श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, एक की मौत: 28...

बैतूल में श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, एक की मौत: 28 घायल हुए; चंडी दरबार से लौटते समय इंदौर हाईवे पर हुआ हादसा – Betul News




बैतूल में इंदौर हाईवे पर चंडी दरबार से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के हिवरखेड़ी के पास बीती रविवार रात हुए इस सड़क हादसे में 28 लोग घायल हो गए, जबकि 65 वर्षीय एक बुजुर्ग की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह दुर्घटना ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुई, जो घटना के बाद मौके से फरार है। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत बैतूल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां गंभीर रूप से घायल सलाईढाना निवासी 65 वर्षीय सुखीराम धुर्वे को आईसीयू में भर्ती किया गया था, जहां देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल हुए दो अन्य लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया है। प्राथमिक उपचार के बाद कई घायलों को मिली छुट्टी
खेड़ी पुलिस चौकी अंतर्गत हुए इस हादसे में कुल 28 लोग घायल हुए थे। इनमें से कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य मरीजों का जिला अस्पताल में इलाज अभी जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीम घायलों के समुचित उपचार की निगरानी कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद मृतक सुखीराम का शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद से आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है और फरार ड्राइवर की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। देखिए अस्पताल की 2 तस्वीरें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments