Last Updated:
‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ रिलीज हो गया है, जो 2007 के हिट ट्रैक का रीमिक्स वर्जन है. अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की जोड़ी और डांस ने गाने को खास बना दिया है. वहीं अंत में अक्षय का कैटरीना कैफ को याद करना फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज रहा.
नई दिल्ली: फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का गाना ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ रिलीज कर दिया गया है, जिसने एक बार फिर सभी को नॉस्टैल्जिया का अहसास करवाया. गाने में कैटरीना की कमी जहां फैंस को महसूस हुई, वहीं अक्षय कुमार भी उन्हें याद करते नजर आए. कैटरीना कैफ भले ही लंबे समय से पर्दे से दूर हैं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी अभी भी बरकार है.
एक्ट्रेस अक्सर ही लाइमलाइट में रहती हैं, फैंस उनसे जुड़ी हर अपडेट के बारे में जानने के लिए बेहद एक्साइडेट रहते हैं. अब अपने शानदार गाने के रिलीज होने पर अक्षय कुमार ने जो कहा, उसने फैंस का दिल जीत लिया.
‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना हुआ रिलीज
दरअसल, फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का गाना ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ सोमवार को रिलीज कर दिया गया. जहां गाने में अक्षय कुमार के साथ दिशा पाटनी नजर आ रही हैं. नए वर्जन वाले गाने में अक्षय और दिशा शानदार डांस मूव्स करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, यह गाना साल 2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ के गाने ‘ऊंचा लंबा कद’ का रीमिक्स वर्जन है, जिसे नए तरीके से रीक्रिएट किया गया है.
अक्षय संग दिशा का डांस मूव वायरल
इस रीमिक्स ट्रैक पर दुबई में अक्षय कुमार और दिशा पाटनी का एक डांस सीक्वेंस फिल्माया गया है. गाने के अंत में, अभिनेता कैटरीना को याद करते हुए बोलते हैं, “कैटरीना हम तुम्हें याद कर रहे हैं.”2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ के गाने ‘ऊंचा लंबा कद’ में कैटरीना और अक्षय कुमार नजर आए थे. गाने में कटरीना के डांस मूव्स को आज भी पसंद किया जाता है. साथ ही, यह गाना आज भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहता है.
View this post on Instagram

