Redmi भारत में 16 जून को दो स्मार्टफोन पेश कर सकता है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। पहले खबरें सामने आ रही थी कि यह फोन 2 जून को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने आज इसकी लॉन्च डेट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर रिवील की है। इस टर्बो फोन के अलावा कंपनी Redmi 17 को भी भारतीय बाजार में उतार सकती है। इससे जुड़ी जानकारियां भी सामने आ रही हैं।
Redmi Turbo 5 के फीचर्स
रेडमी का यह फोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका है। भारत में पेश किए जाने वाले मॉडल में भी चीनी वेरिएंट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रेडमी का यह फोन 6.59 इंच के बड़े OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। वहीं, डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स और 480Hz टच सैम्पलिंग रेट मिलने की संभावना है।
चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट में कंपनी ने MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट यूज किया है। इस फोन में 16GB रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। यह फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। Turbo 5 में 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। साथ ही, इसमें 20MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
| Redmi Turbo 5 | संभावित फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.59 इंच, OLED, 120Hz |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 8500 Ultra |
| बैटरी | 7560mAh, 100W |
| स्टोरेज | 16GB, 512GB |
| कैमरा | 50MP + 8MP, 20MP |
| OS | Android 16, HyperOS |
Redmi का यह अपकमिंग फोन 7,560mAh की तगड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें कंपनी 100W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग दे सकती है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड Hyper OS के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। इसकी भारत में कीमत 30,000 रुपये से 35,000 रुपये की रेंज में हो सकती है।
Redmi 17 भी होगा पेश?
Redmi Turbo 5 के साथ कंपनी Redmi 17 को भी भारत में लॉन्च कर सकती है। यह फोन 7000mAh की बैटरी के साथ आएगा। फोन में 50MP का रियर और 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। रेडमी का यह फोन बजट यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। फोन में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।
यह भी पढ़ें – Hisense ने लॉन्च किया 100 इंच का Mini LED TV, घर में मिलेगा थिएटर वाला एक्सपीरियंस

