Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली में परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन: बोले-...

दिल्ली में परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन: बोले- आरोपियों का एनकाउंटर करें; गोली मारकर की थी हत्या – New Delhi News




दिल्ली में साउथ ईस्ट जिले के अमर कॉलोनी थाना इलाके में गत 26 मई को साईं कुमार को गोली मार दी थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। वहीं मृतक के परिजन आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एक नाबालिग समेत 3 आरोपियों को पकड़ा है। वहीं एक नाबालिग अभी भी इस मामले में फरार है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। बता दें कि साउथ ईस्ट जिले के अमर कॉलोनी इलाके के एक रेस्तरां में एक 17 वर्षीय किशोर के सिर में गोली मारने का मामला सामने आया था। क्राइम ब्रांच ने नाबालिग समेत 3 आरोपियों को पकड़ा आरोपियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच को भी जिम्मा सौंपा गया। टीम ने गुप्त सूचना के बाद नाबालिग समेत 3 आरोपियों को पकड़ा। इस संबंध में किशोरी ने पुलिस को बताया था कि वह अपने दोस्त के साथ रेस्तरां में बैठी थी। तभी वहां मौजूद लड़कों में से एक ने उसकी बगल वाली कुर्सी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। साईं ने इस पर आपत्ति जताई तो वह लड़का साईं को घूरने लगा। साईं ने किशोरी से कहा कि वह जल्दी से खाना खत्म कर वहां से निकल जाए। इस बीच आरोपी भी कुछ देर के लिए वहां से चले गए, लेकिन थोड़ी ही देर बाद वे वापस लौट आए। जिस लड़के ने साईं को गाली दी थी, उसने साई के सिर के पीछे गोली मारी थी। इसके बाद वे फरार हो गए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments