शाजापुर शहर के वार्ड नंबर 4 में मुरतल्ली बाबा की दरगाह के पास की सड़क पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। एक साल पहले डामरीकरण के बावजूद, जल जमाव से सड़क जगह-जगह से उखड़ गई है, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बारिश और गंदे पानी के लगातार जमाव से सड़क की स्थिति बिगड़ती जा रही है। ऑटो रिक्शा चालक रितेश राठौर ने बताया, “जब भी हम इस मार्ग से सामान लेकर गुजरते हैं, तो झटकों के कारण सामान गिर जाता है और ऑटो चलाना मुश्किल हो जाता है।” मोहम्मद नावेद खान ने जानकारी दी कि पानी की निकासी न होने से गंदा पानी सड़क पर फैला रहता है। इससे राहगीरों को भी दिक्कत होती है और उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका से जल्द मरम्मत और स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग की है। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने बताया कि पानी निकासी की समस्या के कारण ही सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मरम्मत कार्य आज या कल में शुरू कर दिया जाएगा, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Source link
शाजापुर वार्ड-4 की सड़क क्षतिग्रस्त: पानी निकासी न होने से टूटी, वाहन चालक परेशान; मरम्मत जल्द – shajapur (MP) News
RELATED ARTICLES

