Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशअशोकनगर धर्मांतरण और जबरन निकाह केस का साजिशकर्ता गिरफ्तार: भोपाल से...

अशोकनगर धर्मांतरण और जबरन निकाह केस का साजिशकर्ता गिरफ्तार: भोपाल से दबोचा गया आरोपी, बेटे समेत आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप – Ashoknagar News




अशोकनगर जिले के पिपरई थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिकाओं के धर्मांतरण, बहला-फुसलाकर शोषण, दुष्कर्म और जबरन निकाह के चर्चित मामले में पुलिस को सफलता मिली है। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गुरुवार को एक प्रमुख साजिशकर्ता को भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपने बेटे सहित अन्य आरोपियों को संरक्षण देने और पूरी साजिश में सहयोग करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 16 अप्रैल को पिपरई थाने में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर धर्मांतरण एवं दुष्प्रेरण से जुड़ी धाराओं में कायम किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर एसडीओपी विवेक शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। किन्नर समेत अन्य आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके
जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के आधार पर बस्सू उर्फ बशीर (55) को गिरफ्तार किया गया। वह भोपाल के लक्ष्मीगंज, बरखेड़ी जहांगीराबाद का निवासी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने बेटे को संरक्षण देते हुए नाबालिग बालिकाओं के धर्म परिवर्तन, बहला-फुसलाने, दुष्कर्म और जबरन निकाह जैसी आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहयोग किया था। इस मामले में इससे पहले एक विधि-विवादित बालक सहित अल्तमश कुरैशी, आहद उर्फ आहत शेख और जस्सी किन्नर को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है। आदतन अपराधी है आरोपी बस्सू
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ भोपाल के जहांगीराबाद थाने में मारपीट, अवैध हथियार, हत्या, नकबजनी, चोरी, अवैध वसूली, अवैध शराब बिक्री और जुआ समेत दो दर्जन से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध दो बार राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराध, धर्मांतरण, मानव तस्करी तथा अन्य गंभीर मामलों में जिले में सख्त और त्वरित कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments