Last Updated:
मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में देश की रियल जीडीपी ग्रोथ रेट 7.7 फीसदी रही. इससे पहले फरवरी में जारी अनुमान में यह दर 7.6 फीसदी रहने की बात कही गई थी.
रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था
नई दिल्ली. भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बहुत अच्छी खबर आई है. देश की आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी उम्मीद से कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ रही है. शुक्रवार को सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में देश की रियल जीडीपी ग्रोथ रेट 7.7 फीसदी रही. इससे पहले फरवरी में जारी अनुमान में यह दर 7.6 फीसदी रहने की बात कही गई थी. इससे पहले फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.1% रही थी.
मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन (MoSPI) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, साल की आखिरी तिमाही यानी जनवरी से मार्च 2026 के बीच भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8% रही. हालांकि, यह इससे पिछली तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के 8% के मुकाबले थोड़ी कम है. इसका मुख्य वजह मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की रफ्तार में आई कमी रही. मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ जो तीसरी तिमाही में 12.8% पर थी, वह आखिरी तिमाही में गिरकर 7.3% पर आ गई.
RBI ने GDP ग्रोथ का अनुमान घटाया
आगे की बात करें तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट 6.6% रहने का अनुमान लगाया है. आने वाले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि की रफ्तार कुछ धीमी पड़ सकती है, लेकिन भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में बना रह सकता है.
About the Author

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi.news18.com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें

