Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशजालौन में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत: सामने से आ...

जालौन में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत: सामने से आ रहे वाहन को बचाने में हादसा, झाड़ियों को हटवाने की मांग – Jalaun News




जालौन के एट थाना क्षेत्र के पिरौना से जागेश्वर धाम जाने वाले मार्ग पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक युवक की ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। जानकारी के अनुसार, पिरौना निवासी धर्मेंद्र यादव उर्फ गोलू (27) पुत्र भारत यादव शनिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर के लिए मिट्टी भरने गया था। मिट्टी लेकर वापस लौटते समय जैसे ही वह माइनर के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में उसने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और मिट्टी से भरी ट्रॉली सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में धर्मेंद्र ट्रॉली के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन युवक को आनन-फानन में जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में दुख का माहौल छा गया। बताया जा रहा है कि मृतक धर्मेंद्र उर्फ गोलू अपने पिता भारत यादव का इकलौता पुत्र था। उसकी असमय मौत से गांव में भी गम का माहौल है। सूचना मिलने पर पिरौना चौकी प्रभारी ब्रजेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में हादसा होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिरौना से जागेश्वर धाम तक जाने वाली सड़क के किनारे उगी कंटीली झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने सड़क किनारे की झाड़ियों को हटवाने की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments