Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यबिहारपांचवीं के छात्र की नदी में डूबने से मौत: मधेपुरा में...

पांचवीं के छात्र की नदी में डूबने से मौत: मधेपुरा में छुट्टी के बाद दोस्तों के साथ नहाने गया था, इकलौता बेटा था – Madhepura News




मधेपुरा शहर में एक निजी विद्यालय के पांचवीं कक्षा के छात्र गोलू कुमार (13 वर्ष) की नदी में डूबने से मौत हो गई। ग्वालपाड़ा प्रखंड के अरार सुखासन वार्ड नौ निवासी संतोष कुमार का इकलौता पुत्र गोलू पढ़ाई के लिए मधेपुरा में रह रहा था। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। गोलू अपने चार-पांच दोस्तों के साथ विद्यालय के पास बह रही नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद गोलू को नदी से बाहर निकाला। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया घटना के तुरंत बाद गोलू को इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। इकलौते पुत्र को खोने के बाद माता-पिता और परिजनों का बुरा हाल था। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments