Monday, June 8, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशवाराणसी में विधवा के घर का आया डबल हाउस टैक्स: पड़ोसियों...

वाराणसी में विधवा के घर का आया डबल हाउस टैक्स: पड़ोसियों का 1,380 रुपए और महिला का 2,875, बोली – मकान का क्षेत्रफल और एरिया एक फिर ऐसा क्यों ? – Varanasi News




वाराणसी नगर निगम में डबल टैक्स लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नगर निगम और IGRS पोर्टल पर शिकायत की गयी है पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मामला वाराणसी के जगतगंज इलाके की सम्पूर्णानन्द विहार अपार्टमेंट के मकान संख्या 303 का है। जिसका भवन संख्या सी 27/69 -A- फ्लैट नंबर 303 है। विधवा महिला राधा झुनझुनवाला के अनुसार उनके मकान का क्षेत्रफल 1450 स्क्वायर फुट है। बाकी सभी फ्लैट भी इतने बड़े या इससे बड़े हैं पर उनका टैक्स कम आ रहा। मेरे फ्लैट का टैक्स बढ़ा दिया गया है। जिसमें सीवर और जलकर भी शामिल है। बता दे की राधा झुनझुनवाला के पति का पिछले साल निधन हुआ था। उस समय जब 2024-25 का बिल आया तो वह बढ़ा हुआ ही आया था। जिससे उस वक्त ध्यान न देते हुए उनके लड़के मनोज झुनझुनवाला ने भर दिया था। इस बार भी जब बिल उसी तरह से बढ़कर आया तो उन्होंने पुराने बिलों से मिलान किया और पड़ोसियों से पूछताछ की फिर मामला सामने आया। फिलहाल इस मामले में उन्होंने शिकायत की है। वित्तीय वर्ष 2023-24 तक सही आ रहा था बिल सम्पूर्णानंद विहार कालोनी के फ्लैट संख्या 303 में अप्रैल 2012 से रह रहीं राधा झुनझुनवाला (70) ने बताया – नगर निगम लगातार हमें बढ़ा हुआ टैक्स बिल भेज रहा है। जो लगभग 6 हजार के करीब है। जबकि हमेशा हमने 3000 से 34 रुपए का बिल जमा किया है। साल 2024-25 के वित्तीय वर्ष में हमारा हाऊस टैक्स 1700 तक आया है। लेकिन पिछले दो बार से हमारा हाउस टैक्स 2800 आ रहा है। जबकि हमने कोई नया कंस्ट्रक्शन नहीं करवाया है। वाटर टैक्स में भी हुई बढ़ोत्तरी राधा झुनझुनवाला ने बताया – इसके अलावा हमारा वाटर टैक्स भी बढ़ा दिया गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के; हमने साल 2024-25 में वाटर टैक्स 1940 रुपए आए था। उसके बाद साल 2025-26 में 3267 रुपए और साल 2026-27 में भी 3267 रुपए का बिल सिर्फ वाटर टैक्स का आया है। जबकि अन्य फ्लैट भी 1450 से 1500 स्क्वायर फुट क्षेत्रफल में है। उसके बाद भी हमारा मकान का टैक्स ज्यादा आ रहा है। हमारा टैक्स सही किया जाए तब करेंगे भुगतान महिला राधा झुनझुनवाला ने इस दौरान कहा – हमें कुछ नहीं चाहिए। नगर निगम के अधिकारी और जिम्मेदार इस बात का जवाब दें की क्या वजह है जो हमारा टैक्स इतना बढ़ाया गया है। यदि कोई भूल है तो उसे सुधार लें। उसके बाद ही टैक्स जमा किया जाएगा। उन्होंने कहा हम विधवा हैं और कमर चोट भी लगी हुई है। ऐसे में हम जोनल ऑफिस नहीं जा पा रहे हैं। वरना स्वयं इसे जाकर सही करवाते।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments