Monday, June 8, 2026
Homeफूडलेना हो स्वाद या हो उपवास, तो घर पर मिनटों में बनाए...

लेना हो स्वाद या हो उपवास, तो घर पर मिनटों में बनाए कच्चे केले की यह खास सब्जी


Last Updated:

Raw Banana Curry: यदि आप भी उपवास में कुछ खाने का प्लान कर रहे हैं तो आप केले की सब्जी घर पर तैयार कर सकते हैं. कच्चे केले की सब्जी बहुत ही आसानी से बन जाती है और खाने में बड़ी स्वादिष्ट लगती है. इसको बनाना भी बहुत कम समय का समय लगता है इसलिए लोग उसको सबसे अधिक बनाना पसंद करते हैं.

बुरहानपुर. यदि आप भी आपके घर पर कुछ उपवास में खाने का सोच रहे हैं तो आप कच्चे केले की सब्जी बनाकर खा सकते हैं. यह दो से तीन दिन तक खराब नहीं होती है. इसको बनाने के लिए कच्चा केले, हरी मिर्ची, तेल, जीरा, सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी सब्जी खाने में बड़ी ही स्वादिष्ट लगती है. आप इसको उपवास में भी खा सकते हैं और रोटी के साथ भी खा सकते हैं

लोकल 18 की टीम को महिला फूलाबाई ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि आप भी उपवास में कुछ खाने का प्लान कर रहे हैं तो आप केले की सब्जी घर पर तैयार कर सकते हैं. कच्चे केले की सब्जी बहुत ही आसानी से बन जाती है और खाने में बड़ी स्वादिष्ट लगती है. इसको बनाने में भी बहुत कम समय लगता है, इसलिए लोग उसको सबसे अधिक बनाना पसंद करते हैं. क्योंकि बुरहानपुर जिले में 25000 हेक्टर में केले की खेती होती है. कच्चा केला आसानी से मिल जाता है. जिसको लेकर लोग अपने घरों पर भी तैयार करते हैं. इस सब्जी की खासियत होती है कि यह दो से तीन दिन तक भी खराब नहीं होती है.

ऐसे कर सकते हैं तैयार
आप भी कच्चे केले की सब्जी तैयार करना चाहते हैं, तो आप सबसे पहले बाजार से एक दर्जन कच्चे केले लेकर आईए उसको छील लीजिए और उसे बारीक-बारीक पीस गोल काट लीजिए. आपको 200 ग्राम तेल लेना है, उसको कढ़ाई में डालना है और उसको हल्का सा गर्म होने दीजिए, उसमें जीरा डालकर तड़का लगा लीजिए. उसके बाद आप यह कच्चे केले के पीस उसमें डाल दीजिए और उसको हल्का-हल्का चलाते रहिए, उसको ब्राउन होने दीजिए उसके बाद उसमें आप हरी मिर्च और सेंधा नमक डाल सकते हैं और उसकी 15 मिनट तक ढक कर रख दीजिए, जिससे आपकी यह सब्जी तैयार हो जाएगी. इस सब्जी को आप उपवास में खा सकते हैं और यदि आप इसमें और कोई मसाले डालना चाहते हैं तो आप नॉर्मल भी सब्जी को खा सकते हैं.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments