Thursday, October 22, 2026
HomeफूडCoconut Laddu Recipe: इस त्योहार पर घर पर बनाएं टेस्टी नारियल के...

Coconut Laddu Recipe: इस त्योहार पर घर पर बनाएं टेस्टी नारियल के लड्डू, नोट करें रेसीपी


Last Updated:

Coconut Laddu Recipe: त्योहारों के मौके पर बाजार में मिलने वाली मिठाइयों में मिलावट की चिंता रहती है. ऐसे में अगर आप घर पर ही कुछ मीठा और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो नारियल के लड्डू एक अच्छा विकल्प हैं. इन्हें बनाने के लिए किसी खास सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. नारियल, दूध, चीनी, इलायची और काजू-बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स की मदद से आप आसानी से घर पर लड्डू तैयार कर सकते हैं. खास बात यह है कि इस रेसिपी से करीब 20 लड्डू बनाए जा सकते हैं. इन्हें त्योहार पर मेहमानों को भी परोस सकते हैं.

Top Deals Inside

Coconut Laddu Recipe: त्योहार के समय में मिठाइयों में खूब मिलावट होती है. ऐसे में मिलावट वाली मिठाइयों को देखकर ही आपका मन उनकी तरफ से झिझक जाता है. अगर आप भी घर पर मस्त और स्वादिष्ट मिठाई का आनंद लेना चाहते हैं तो कुछ ही मिनट में नारियल के लड्डू बना सकते हैं, इसके लिए किसी खास सामान की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. नारियल, इलायची, दूध और चीनी की मदद से इसे तैयार कर सकते हैं.

खास बात यह है कि घर पर तैयार होने वाले नारियल के लड्डू एक-दो दिन नहीं बल्कि सात से 10 दिनों तक स्टोर करके भी रख सकते हैं. यह बिल्कुल भी खराब नहीं होगा. जबकि, बाजार की मिठाई महज एक से दो दिन में ही खराब हो जाती है. 20 पीस नारियल के लड्डू बनाने के लिए आपको करीब दो नारियल के गोले की आवश्यकता होगी. इसके साथ ही काजू और बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स की आवश्यकता होगी. नारियल, काजू और बादाम को पानी में डालकर सबसे पहले उबाल लें.

मिक्सर में बनाएं पेस्ट
उबालने के बाद मिक्सर मशीन में नारियल को टुकड़ों में काटकर वहीं काजू और बादाम के पीस को डालकर इलायची मिलाकर अच्छे से पीस लें. पीसने के बाद एक भुरभुरा पेस्ट जैसा तैयार हो जाएगा. ततपश्चात कढ़ाई लें. कढ़ाई में हल्का सा देसी घी मिला लें. देसी घी लेने के बाद उसमें भुरभुरे से पेस्ट को मिला दें और स्वादानुसार चीनी मिला दें, फिर अच्छे से पकाने तक उसे चलाते रहे.

स्वाद में बिल्कुल बाजार वाला आएगा मज़ा
जब आपको लगे कि अच्छे से पक गया है तो उसमें हल्का सा दूध मिला लें. ध्यान रखें कि दूध की मात्रा ज्यादा ना हो. 150 से 200 ग्राम तक दूध ही रहे, वरना लड्डू बनाने में परेशानी हो सकती है. दूध मिलाने के बाद फिर इसे अच्छे से चलाते रहें. चलाने के बाद जब अच्छे से दूध और पेस्ट मिलकर तैयार हो जाए तो इसे थाली में निकाल लें. थाली में निकलने के बाद आप लड्डू का शेप दे सकते हैं, जहां आपका लड्डू बनाकर तैयार हो जाएगा. इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से आप काजू, बादाम, केसर या अन्य ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. थोड़े से नारियल को बचा कर रखें, जिससे ऊपर से छिड़क देंगे तो स्वाद और सुंदरता दोनों कई गुना तक बढ़ जाएगी.

About the Author

authorimg

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments