बैतूल में एक नर्सिंग कॉलेज के शिक्षक और कोचिंग संचालक को नौकरी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को शिवाजी चौक क्षेत्र से पकड़ा। पीड़िता ने 23 मई 2024 को गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी मोतीराम मसराम ने उसे नौकरी और ड्यूटी लगवाने का आश्वासन देकर विश्वास में लिया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के आधार पर, गंज थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर आरोपी की तलाश की जा रही थी। मंगलवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शिवाजी चौक क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपराध स्वीकार किया
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसे बाद में कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोतीराम पिता श्यामलाल मसराम (20 वर्ष), निवासी गोदराढाना, थाना चिचोली, जिला बैतूल के रूप में हुई है। वह एक नर्सिंग कॉलेज में शिक्षक के रूप में कार्यरत है और एक कोचिंग सेंटर भी चलाता है। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप: नर्सिंग कॉलेज शिक्षक गिरफ्तार, शिकायत के एक साल बाद बैतूल पुलिस ने दबोचा – Betul News
RELATED ARTICLES

