Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यबिहार'गरीब और समर्पित कार्यकर्ताओं की राजद में कोई कद्र नहीं': HAM...

‘गरीब और समर्पित कार्यकर्ताओं की राजद में कोई कद्र नहीं’: HAM विधायक रोमित कुमार बोले- RJD में पैसे वालों की चलती है, इसलिए 25 सीट पर सिमटी – Gaya News




हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) यानी HAM के विधायक रोमित कुमार ने एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल को निशाने पर लिया। एक कार्यक्रम के दौरान अत्री विधायक ने कहा कि आरजेडी में गरीब और समर्पित कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं है। वहां केवल मोटा माल यानी पैसे वालों को ही सम्मान व तवज्जो दी जाती है। राजद के सीनियर नेता रामचंद्र राम की ओर से पार्टी से इस्तीफा दिए जाने के बाद रोमित कुमार ने ये बातें कही। ​जीतन राम मांझी के ‘X’ पोस्ट पर लगी मुहर ​दरअसल, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने लिखा था कि राजद की गाड़ी वहीं रुकती है, जहां मोटा माल होता है। जब मीडिया ने इस संबंध में अत्री विधायक से सवाल किया, तो उन्होंने केंद्रीय मंत्री के बयान का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने कहा कहा कि आरजेडी का इतिहास ही गवाह है कि वहां जमीनी स्तर पर खून-पसीना बहाने वाले कार्यकर्ताओं को हमेशा हाशिए पर धकेल दिया जाता है। टिकट बंटवारे से लेकर संगठन के बड़े पदों की जिम्मेदारी सौंपने तक, हर जगह केवल धनबल और परिवारवाद का बोलबाला रहता है। उन्होंने दावा किया कि यही वजह है कि आरजेडी के पुराने और निष्ठावान नेता अब घुटन महसूस कर रहे हैं और लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। रामचंद्र राम का इस्तीफा इसी गहरी नाराजगी व आंतरिक असंतोष का प्रतिफल है। ​संगठन की मजबूती और नए नेतृत्व का अभिनंदन ​यह पूरा सियासी घटनाक्रम गया जिले के मानपुर स्थित सुरहरी मोड़ भुसंडा के पास ‘हम’ के जिला कार्यालय में देखने को मिला। मौका था पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. शिबगतुल्लाह खान उर्फ टुटू खान के नागरिक अभिनंदन और स्वागत समारोह का। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। ​नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. शिबगतुल्लाह खान ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है मैं उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरूंगा। आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और हर वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। ​वहीं विधायक रोमित कुमार ने नए अध्यक्ष की सराहना करते हुए कहा कि टुटू खान पार्टी के गठन काल से ही संघर्ष कर रहे हैं। उनके आने से गया जिले में ‘हम’ एक नई ऊंचाई छुएगी और आगामी चुनावों में विरोधियों को करारी शिकस्त मिलेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments