चंबल नदी में अवैध रेत उत्खनन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जिला प्रशासन को सख्त निर्देश देते हुए पूर्णतः रोक लगाने के निर्देश दिए है।इसी क्रम में टास्क फोर्स राजस्व,वन,पुलिस विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए देवगढ़ थाना क्षेत्र के चंबल नदी किनारे बसे गांव बरबासिन में डम्प रेत को नष्ट करने की कार्यवाही की गई।एक जेसीबी मशीन दो लोडर के साथ 20 कर्मचारी अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्यवाही की गई।इस नष्ट रेत की कीमत 22 लाख रुपए बताई गई है। 22 लाख की रेत नष्ट टास्क फोर्स राजस्व,पुलिस, वन विभाग के द्वारा आज देवगढ़ थाना क्षेत्र के बरबासिन गांव में पहुंच रेत माफिया के द्वारा किए गए अवैध रेत भंडारण पर कार्यवाही करते हुए लगभग दो हजार घन मीटर ( एक हजार ट्रॉली ) अवैध रेत नष्ट किया गया। जिसकी बाजारू कीमत 22 लाख रुपए बताई जा रही है। एक जेसीबी मशीन , दो लोडर की मदद से यह कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में कुल 20 से अधिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। टास्क फोर्स के द्वारा चंबल नदी के किनारे वाले गांवों में रेत उत्खनन ना करने की समझाइश भी दी और कहा कि रेत उत्खनन करने वाले लोगों पर दंडात्मक कार्यवाही होगी साथ ही उनके वाहन राजसात कर दिए जाएंगे। इसलिए कानून ना तोड़े और नदी से रेत उत्खनन करना बंद कर दे । रेत उत्खनन पर कठोर कार्यवाही एसपी धर्मराज मीणा के अनुसार रेत उत्खनन या परिवहन के साथ भंडारण करने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जा रही है। देवगढ़ क्षेत्र के गांव बरबासिन गांव में टास्क फोर्स की टीम ने अवैध रेत भंडारण पर कार्यवाही करते हुए रेत को नष्ट किया है।आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।साथ ही टीम ग्रामीणों को रेत उत्खनन ना करने के लिए समझाइश भी दे रही है।
Source link
मुरैना में प्रशासन ने 22 लाख की रेत की नष्ट: बरबासिन गांव में डंप रेत पर कार्रवाई, एक जेसीबी दो लोडर सहित 20 कर्मचारी रहे मौजूद – Morena News
RELATED ARTICLES

