Saturday, October 24, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेश3 महीने में तीसरा शराब कांड: देवास में 13 की मौत,...

3 महीने में तीसरा शराब कांड: देवास में 13 की मौत, परिजन बोले-शराब पी… पहले आंख गई, फिर जान – Dewas News




मप्र में जहरीली व मिलावटी शराब से जान जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले तीन महीने में तीसरा शराब कांड सामने आया है। इस बार देवास जिले के दो गांवों में 20 दिन के भीतर 13 लोगों की मौत हुई है। ये मौतें चंदाना और बिंजाना में 27 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच हुईं। इनमें से 10 मृतकों के परिजनों का आरोप है कि उनके अपनों की जान जहरीली शराब पीने से गई। शराब पीने के बाद कुछ लोगों को उल्टियां हुईं, आंखों से दिखना बंद हुआ और फिर उनकी मौत हो गई। दो बीमारों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया- प्रशासन ने उनसे कहा कि इनकी मौत पानी की वजह से हुई है। वहीं, ग्रामीणों का सवाल है कि सिर्फ शराब पीने वालों की ही मौत क्यों हुई? पानी तो महिलाएं और बच्चों ने भी पिया। उन्हें कुछ क्यों नहीं हुआ? जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर चंदाना में नौ लोगों की मौत हुई, जबकि पड़ोसी बिंजाना में 4 लोगों ने दम तोड़ा। मृतकों में ज्यादातर मजदूर थे। परिजन व ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक चंदाना के विंदू जायसवाल और विष्णु जायसवाल से शराब खरीदते थे। दोनों फरार हैं। दोनों शराब बेचने के लिए ठेकेदार की अनुमति होने की बात कहते थे। इस व्यवस्था को ‘डायरी सिस्टम’ बताया जा रहा है, जिसमें शराब बिक्री का हिसाब डायरी में रखा जाता है। उधर देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह और एसडीएम अभिषेक शर्मा का कहना है कि जहरीली शराब से मौतों की बात भ्रामक है। उन्होंने दावा किया कि चंदाना में 10 मौतें अन्य कारणों से हुईं। जब्त शराब लाइसेंसी थी, जहर की पुष्टि नहीं हुई। अफसोस, आंखें भी गईं… आंखों का तारा भी, वही शराब पीकर मैं बच गया शराब पीने के बाद मुझे दोनों आंखों से दिखाई देना बंद हो गया। लोग वक्त पर अस्पताल ले गए इसलिए जान बच गई, लेकिन अब भी कुछ दिखाई नहीं देता। मेरे बेटे किशोर (32 साल) ने 27 सितंबर को शराब पी थी। उसे भी ऐसे ही लक्षण हुए और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। अब ऐसी जिंदगी किस काम की। न आंख रही, न इन आंखों का तारा। मेरे बड़े भाई बल्लू सिंह (65 साल) ने भी लगभग उसी समय शराब पी थी और उनकी भी मौत हो गई।
– जैसा फूल सिंह (60 वर्ष) ने भास्कर को बताया चार दोस्तों ने साथ बैठकर पी शराब, अगले दिन चारों की मौत ग्रामीणों के मुताबिक चंदाना के दीपक रावत (28), जितेंद्र (35), ओमप्रकाश (35) और भीमा (55) ने 15 अक्टूबर को साथ बैठकर शराब पी थी। अगले दिन चारों की मौत हो गई। शराब पीने के बाद बीमार हुए कैलाश प्रजापत (28) और संजय (25) का इंदौर के अरबिंदो और अमलतास अस्पताल में इलाज चल रहा है। संजय के भाई महेश का कहना है कि शराब पीने के बाद संजय की आंखों की रोशनी चली गई, वह आईसीयू में है। चंदाना में मोहन (50), सुनील (30) और दरबार सिंह (60) की मौत भी हुई है। इधर बिंजाना में… शराब पीने और मौतों पर अलग-अलग दावे बिंजाना के 45 वर्षीय ओमप्रकाश की 15 अक्टूबर को मौत हुई। परिजन का कहना है कि उन्होंने उस दिन शराब नहीं पी थी, लेकिन उनके भतीजे कमलेश ने इस दावे को गलत बताते हुए कहा कि ओमप्रकाश ने शराब पी थी। कमलेश के पिता रमेश परमार (50) की भी 29 सितंबर को शराब पीने के बाद मौत हुई थी। गांव के निर्भय (60) की मौत भी 15 अक्टूबर को हुई। उनके परिजन का कहना है कि वह नियमित शराब पीते थे, लेकिन मौत वाले दिन उन्होंने शराब नहीं पी थी। महेश प्रजापति (40) के परिजनों के मुताबिक उन्होंने मौत वाले दिन शराब पी थी। जिम्मेदार बोले… जांच कराई थी, नए तथ्य मिले तो और करा लेंगे मामला 15-20 दिन पुराना है, जिसकी जांच कराई थी। शराब की जांच में भी कोई जहरीला तत्व नहीं मिला। पोस्टमार्टम में मौत का कारण जहरीली शराब नहीं, बल्कि अत्यधिक शराब सेवन से मल्टीपल ऑर्गन फेलियर सामने आया। नए तथ्य सामने आते हैं, तो उसकी भी जांच कराई जाएगी। -दीपक सक्सेना, कमिश्नर एक्साइज मप्र में जहरीली शराब का अंतरराज्यीय नेटवर्क सक्रिय, हर महीने सामने आ रहे मामले अगस्त…गुजरात में मौतों का मप्र कनेक्शन
गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत। मुख्य आरोपी उज्जैन से गिरफ्तार। शराब बनाने मुरैना व राजगढ़ के तस्करों को गुजरात ले जाया गया था। मौके से जो शराब जब्त हुई उस पर उज्जैन आबकारी की सील लगी थी। सितंबर… सागर में 20 से ज्यादा मौत
सागर के बंडा और शाहगढ़ में मिलावटी शराब पीने से 20 से ज्यादा मौतें हुईं। गुजरात (अहमदाबाद) से जहरीला स्प्रिट लाया गया था और यूपी (ललितपुर) से फर्जी रैपर-बोतलें आईं। इनसे नकली ‘सागर गोल्ड’ बनाकर बेचा,जिसे पीने से मौतें हुईं। अक्टूबर… अब देवास में 13 जान गईं
देवास जिले के दो गांवों में 20 दिनों में करीब 13 मजदूरों की मौत हुई है। इनमें से 10 मृतकों के परिजन ने आरोप लगाया है कि इनकी जान जहरीली शराब पीने की वजह से गई। कई की आंखों की रोशनी चली गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments