Friday, June 12, 2026
Homeराज्यबिहारसमस्तीपुर में मां के सामने 2 बेटों की पिटाई: जमीन विवाद...

समस्तीपुर में मां के सामने 2 बेटों की पिटाई: जमीन विवाद में 12 से अधिक लोगों ने किया हमला, महिला के साथ भी हाथापाई – Samastipur News




समस्तीपुर में जमीन विवदा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारपीट हुई। मां और 2 बेटों को 12 से अधि लोगों ने पीटा है। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। इंसागर देवी ने एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया है कि गांव के ही रामदयाल राय, विजय राय, राजेश कुमार, रमेश कुमार, अजीत कुमार समेत 15 की संख्या में लोग घर आए। बेटे की मोबाइल दुकान में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर उनलोगों ने मारपीट की। बीच-बचाव में बेटा चंद्र किशोर शर्मा और सुधीर शर्मा पहुंचे तो उन लोगों ने लात घुसे ईंट-पत्थर से पिटाई कर दी। करीब आधे घंटे तक मारपीट की।घटना की सूचना डायल-112 को दी गई। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो सभी लोग वहां से फरार हो गए। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा मिल्की मशीन गांव की है। आसपास के लोग तमाशा देखते रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि 12 से अधिक लोग है जो 2 युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं। इस दौरान एक महिला बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इस बीच आरोपियों के समर्थक भी जुटते जा रहे हैं। वे भी दोनों युवक और महिला के साथ मारपीट करने लगते हैं। इस दौरान आसपास के लोग सिर्फ तमाशा देख रहे थे। किसी ने भी इस घटना को रोकने का प्रयास नहीं किया। किसी तरह लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा सदर अस्पताल डीएसपी -2 संजय कुमार ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट की बात सामने आई थी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लोगों के साथ मारपीट करते लोग दिख रहे हैं। वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले का सत्यापन किया जा रहा है। घटना को लेकर नामजद प्राथमिककी भी दर्ज कराई गई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments