Last Updated:
बारिश से पहले आलू, जीरा और काली मिर्च के पापड़ घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं. ये पापड़ स्वादिष्ट होने के साथ लंबे समय तक टिकाऊ होते हैं और लगभग 6 से 8 महीने तक खराब नहीं होते. इन्हें बनाना आसान होता है, इसलिए लोग इन्हें घर पर तैयार करके लंबे समय तक उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप भी आपके घर पर कुछ ऐसे नई चीज बनाना चाहते हैं तो आप अपने घर पर आलू और जीरा के पापड़ तैयार कर सकते हैं. यह पापड़ की खासियत होती है. इसको बनाने के लिए एक दिन का समय लगता है. लेकिन यह 6 से 8 महीने तक खराब नहीं होते हैं. इसको आप स्टोर कर भी रख सकते हैं. एक्सपर्ट महिला का कहना है कि इसको बनाने के लिए आलू, जीरा और तेल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह पापड़ बन कर तैयार हो जाते हैं. आप इसको उपवास में भी खा सकते हैं और सफर में भी ले जा सकते हैं.
एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट महिला दयाबाई ने जानकारी देते हुए बताया कि आप भी आपके घर पर कुछ बारिश से पहले पापड़ बनाना चाहते हैं तो आप आलू जीरा काला मीरी के पापड़ आपके घर पर तैयार कर सकते हैं. पापड़ बहुत ही आसानी से तैयार हो जाते हैं. इन पापड़ों की खासियत होती है कि यह 6 से 8 महीने तक खराब नहीं होते हैं. इनको आपको ऐसी जगह पर स्टोर करके रखना है, जहां पर पानी नहीं लगता हो और नमी न आती हो. आप इसको सुखाकर डिब्बे में भरकर रख सकते हैं और यह खराब भी नहीं होते हैं.
ऐसे हो जाएंगे तैयार
अगर आप भी आपके घर पर आलू जीरा और काली मीरी के पापड़ तैयार करने जा रहे हैं तो आप सबसे पहले बाजार से 1 किलो आलू लेकर उसको उबाल लीजिए और उसको बारीक चुरा कर दीजिए उसके बाद उसमें आप 30 ग्राम जीरा, 20 ग्राम काला मीरी और नमक मिलाकर इसको मिला लीजिए. उसके बाद आप इसके गोल-गोल पापड़ तैयार लीजिए और इसको धूप में सूखने दीजिए 8 घंटे तक सूखने के बाद आप इसको एक डब्बे में स्टोर कर रख सकते हैं. आपके यह आलू के पापड़ तैयार हो जाएंगे. आप इसको उपवास में भी खा सकते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

