Friday, June 12, 2026
Homeटेक्नोलॉजीAirtel का लंबी वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 365 दिन एक्टिव...

Airtel का लंबी वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 365 दिन एक्टिव रहेगा सिम


Airtel के करोड़ों यूजर्स के लिए लंबी वैलिडिटी वाले दो सस्ते प्रीपेड प्लान हैं। ये प्लान पूरे साल भर रिचार्ज की टेंशन को खत्म कर देंगे यानी आपके अगर एक बार रिचार्ज कर लिया तो फिर 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा आदि का लाभ ले सकेंगे। ये प्लान मंथली प्लान के मुकाबले काफी सस्ते होते हैं। अगर, आपके पास भी एयरटेल का सिम है और उसे सेकेंडरी नंबर के तौर पर यूज कर रहे हैं तो ये बेस्ट प्लान साबित हो सकते हैं।

1849 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के इस सस्ते रिचार्ज प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलता है। इसके अलावायूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग और 3600 SMS का लाभ मिलता है। एयरटेल ने इस प्रीपेड प्लान को 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया था। यह एक कॉलिंग और मैसेज ओनली प्लान है, जिसमें यूजर्स को डेटा नहीं मिलता है। हालांकि, यूजर्स डेटा पैक लेकर इस प्लान के साथ डेटा बेनिफिट्स ले सकते हैं।

2249 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान भी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। कंपनी अपने इस प्लान में भी यूजर्स को कुल 3,600 फ्री SMS ऑफर करती है। भारत एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को डेटा भी ऑफर किया जाता है। बेसिक स्मार्टफोन यूजर्स को इसमें कुल 30GB डेटा का लाभ मिलता है। यूजर्स अपने इस डेटा को कभी भी यूज कर सकते हैं, इसके लिए कोइ डेली लिमिट सेट नहीं किया गया है।

इन दोनों सस्ते प्लान के अलावा एयरटेल के पास एक और 365 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। एयरटेल अपने इस लॉन्ग वैलिडिटी वाले प्लान में यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा ऑफर करता है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है। यह प्लान डेली 100 फ्री SMS बेनिफिट्स के साथ आता है।

यह भी पढ़ें – फोन पर बिना इंटरनेट के देख पाएंगे Live TV, 19 शहरों में ट्रायल शुरू

 





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments