श्योपुर जिले के वीरपुर क्षेत्र में अवैध रेत माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। शुक्रवार को राजस्व, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर करीब 200 से 250 ट्रॉली अवैध रेत को पूरी तरह नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से इलाके के अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। यह बड़ी कार्रवाई वीरपुर तहसीलदार वीरेन्द्र बघेल, रेंजर दीपक शर्मा और थाना प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह बघेल की अगुवाई में हुई। प्रशासन को सूचना मिली थी कि ग्राम इमरतापुरा की झोपड़ी से आगे काऊपुरा रोड के आसपास कई जगहों पर भारी मात्रा में अवैध रेत छिपाकर रखी गई है। मौके पर पहुंची टीम ने इस रेत को जब्त करने के बजाय उसे वहीं मिट्टी में मिलाकर पूरी तरह बेकार (नष्ट) कर दिया। करीब 6 लाख रुपए आंकी गई है कीमत अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर नष्ट की गई रेत की मात्रा लगभग 200 से 250 ट्रॉली थी। बाजार में इस रेत की अनुमानित कीमत करीब 5 से 6 लाख रुपए बताई जा रही है। प्रशासन का मानना है कि इस कार्रवाई से अवैध खनन और रेत के काले कारोबार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि नदी और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले अवैध खनन और रेत के अवैध भंडारण के खिलाफ आने वाले दिनों में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link
श्योपुर में 5 लाख की 250 ट्रॉली रेत नष्ट कराई: राजस्व, वन, पुलिस टीम ने वीरपुर में कई जगहों पर कार्रवाई की – Sheopur News
RELATED ARTICLES

