.
आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां ACB ने बेंगलुरु पुलिस की महिला एसआई और 2 हेड कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें 1. कोटा समेत 5 जिलों में बारिश, आंधी से पेड़ गिरा राजस्थान में प्री-मानूसन एक्टिविटी तेज हो गई है। कोटा, अजमेर, टोंक, चित्तौड़गढ़ और दौसा में रविवार को बारिश हुई। चित्तौड़गढ़ में आंधी से पेड़ भी गिर गया। जयपुर में दोपहर में धूलभरी हवा चली और बादल छाए। पूरी खबर पढ़ें
2. किरोड़ी बोले-पेपरलीक के मगरमच्छ नहीं पकड़े तो बड़ा कदम उठाऊंगा कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- RAS पेपरलीक के बड़े आरोपी, REET पेपर के बड़े मगरमच्छ अभी बचे हुए हैं। सरकार ने उनके खिलाफ संतोषजनक कार्रवाई नहीं की तो मैं बड़ा कदम उठाऊंगा। जिसकी अभी घोषणा नहीं करूंगा। पूरी खबर पढ़ें
3. जयपुर एयरपोर्ट से उड़ते ही प्लेन से टकराया पक्षी जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ी एक फ्लाइट से पक्षी टकरा गया। शनिवार देर रात हुई इस घटना के बाद फ्लाइट को एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने रिकॉल कर लिया। एहतियात के तौर पर विमान को वापस जयपुर लाने का फैसला किया। करीब आधे घंटे बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। पूरी खबर पढ़ें
4. सिजेरियन डिलीवरी के एक दिन बाद महिला की मौत कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सिजेरियन डिलीवरी के 1 दिन बाद तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने बहरोड़ जिला अस्पताल के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं अस्पताल प्रशासन ने किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है। पूरी खबर पढ़ें
5. बेंगलुरु पुलिस की महिला SI समेत 3 पुलिसकर्मी जयपुर में गिरफ्तार जयपुर में भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने बेंगलुरु पुलिस की महिला एसआई और 2 हेड कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। तीनों पुलिसकर्मी दहेज केस की जांच के लिए जयपुर आए थे। इस दौरान केस में कार्रवाई नहीं करने के बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. तेज रफ्तार कार स्कॉर्पियो पर चढ़ी, 2 महिलाओं की मौत जालोर में दो कारों में भिड़ंत में 2 महिलाओं की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रही स्कॉर्पियो को टक्कर मारते हुए उसके ऊपर चढ़ गई। हादसे के बाद दोनों वाहन पलट गए। मंदिर जा रहे कार सवार 6 लोग गाड़ी के अंदर ही फंस गए। स्कॉर्पियो सवार गाड़ी छोड़कर भाग गए। पूरी खबर पढ़ें

7. सरकारी स्कूल में पकाया नॉनवेज, ग्रामीणों ने बुलाई पुलिस बाड़मेर के सरकारी स्कूल में ठेकेदार के 5 लोग नॉनवेज पार्टी कर रहे थे। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 लोगों को डिटेन किया है और ट्रैक्टर भी जब्त किया है। सुबह CBEO स्कूल पहुंचे तो पार्टी का कोई सबूत नहीं मिला। पूरी खबर पढ़ें
8. टूरिस्ट जिप्सी के आगे से गुर्राता हुआ निकला लेपर्ड सवाई माधोपुर के रणथंभौर में रविवार को पर्यटकों को एक साथ तीन लेपर्ड नजर आए। इनमें से एक लेपर्ड टूरिस्ट जिप्सी के ठीक सामने से गुर्राता हुआ निकला। जिप्सी के सामने लेपर्ड को देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए। कुछ देर बाद तीनों लेपर्ड जंगल में चले गए। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. भगवान जगन्नाथ के लिए थर्माकॉल से तैयार किया रथ जोधपुर में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा निकालने के लिए रथ को थर्माकॉल से तैयार किया गया है। इसके लिए जयपुर से फूल मंगवाए गए और जो ज्वेलरी पहनाई गई है, वह हाथों से तैयार की गई है, जिसे बनाने में करीब सात दिन का समय लगा। पूरी खबर पढ़ें

कल क्या होगा खास 10. जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी का 15 जून को प्रदर्शन जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को विरोध-प्रदर्शन करने की अनुमति मिल गई है। पार्टी 15 जून को शहीद स्मारक पर नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध-प्रदर्शन करेगी। पहले पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी थी। पूरी खबर पढ़ें

