Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशलखनऊ फर्जी आईपीएस पकड़ा गया: नोएडा में पोस्ट होने की बात...

लखनऊ फर्जी आईपीएस पकड़ा गया: नोएडा में पोस्ट होने की बात कही, पुलिस से बोला- सैल्यूट करो – Lucknow News




लखनऊ के महानगर इलाके में फर्जी आईपीएस पकड़ा गया। जलसाज पुलिस को अर्दब में लेने का प्रयास कर रहा था। इसके बाद शक होने पर पुलिस ने आईडी कार्ड मांगा तो नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम गोल मार्केट चौराहे पर चेकिंग के दौरान सूचना मिली एक व्यक्ति दुकानदारों से झगड़ा कर रहा है। मौके पर पहुंचने पर जानकारी हुई एक युवक को आईपीएस अधिकारी बताकर दुकानदार पर जब गांठ रहा है। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ की तो उनसे भी सैल्यूट करने का दबाव बनाने लगा। पुलिस को संदेह हुआ तो उन्होंने आईडी कार्ड मांगा। इस पर जालसाज नाराज हो गया और उनके नाम पूछने लगा। उसके हाव-भाव से संदेह होने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मामले में चौकी प्रभारी आर्यन शर्मा ने बताया हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम मिथलेश शुक्ला (40) है। लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित भारत नगर में रहता है। मिथिलेश खुद को नोएडा में पोस्टेड आईपीएस बता रहा था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments