Last Updated:
सोनू निगम इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से जूझ रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनकी नसें दब गई हैं, जिसके कारण उन्हें काफी दर्द हो रहा है. सोनू ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से वह एमआरआई और सीटी स्कैन करा रहे हैं और लगातार दवाइयां ले रहे हैं. उन्होंने बताया कि फिजियोथेरेपी भी बेहद दर्दनाक रही है. वीडियो में सोनू ने कहा कि वह दर्द सह रहे हैं.
सोनू निगम का ये वीडियो वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर सोनू निगम इन दिनों एक गंभीर और बेहद दर्दनाक स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस को अपनी सेहत से जुड़ी एक बड़ी जानकारी दी है. सोनू निगम ने खुलासा किया है कि वे ‘पिंच्ड नर्व’ यामी नस दबने की बीमारी से जूझ रहे हैं. इस बीमारी के कारण उन्हें असहनीय दर्द का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, इतनी तकलीफ के बावजूद उन्होंने अपने साफ कर दिया है कि वे दर्द में होने के बाद भी मुंबई में होने वाले अपने आगामी लाइव कॉन्सर्ट को कैंसिल नहीं करेंगे.
सोनू निगम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है. वीडियो में उनके गर्दन के बास पैच लगे दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में सोनू ने बताया कि उन्हें ‘पिंच्ड नर्व’ की समस्या हो गई है, जिसकी वजह से उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ रहा है.
‘एक हफ्ते से भुगत रहा हूं’
सिंगर ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से उनकी कई मेडिकल जांच चल रही हैं. उन्होंने वीडियो जारी कर कहा- ‘मेरी गर्दन की नसें दब गई हैं. पिछले एक हफ्ते से भुगत रहा हूं. मेरे एमआरआई और सीटी स्कैन हो रहे हैं और मैं बहुत सारी दवाइयां ले रहा हूं.’ सिंगर के मुताबिक, नसों पर दबाव पड़ने के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है. वीडियो में सोनू ने अपनी फिजियोथेरेपी का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान फिजियोथेरेपी काफी दर्दनाक रही. दर्द को कम करने के लिए उन्हें पेनकिलर्स का सहारा लेना पड़ रहा है.
View this post on Instagram

