Monday, June 22, 2026
Homeबिज़नेसएक फसल और बंपर मुनाफा! मशरूम ने बदल दी मधुबनी के स्वाति...

एक फसल और बंपर मुनाफा! मशरूम ने बदल दी मधुबनी के स्वाति की किस्मत


Last Updated:

मधुबनी के बेनीपट्टी की महिला किसान स्वाति झा ने मशरूम उत्पादन को सफल व्यवसाय में बदल दिया है. वे ऑयस्टर, मिल्की और बटन मशरूम की खेती करने के साथ-साथ इससे पापड़, चिप्स, अचार, अदौरी और प्रोटीन पाउडर जैसे कई उत्पाद भी तैयार करती हैं. उनके ब्रांड “मिथिला स्वाति मशरूम” के उत्पाद स्थानीय बाजारों के साथ ऑनलाइन भी बिक रहे हैं. खास बात यह है कि उनका मशरूम प्रोटीन पाउडर जिम जाने वाले लोगों और बॉडी बिल्डर्स के बीच काफी लोकप्रिय है. स्वाति की मेहनत और मार्केटिंग रणनीति ने उन्हें अच्छी पहचान और बेहतर कमाई दिलाई है.

ख़बरें फटाफट

मधुबनी : मशरूम के हम आप सब्जी या पकौड़े के रूप से खाते है, लेकिन इससे कई सारी चीजें तैयार होती है. बता दें कि पापड़, चिप्स, अचार से लेकर अब जिम में भी इस्तेमाल होने लगा है. बॉडी बिल्डर डाइट में शामिल करते है प्रोटीन पावडर. जानिए मशरूम का और किन चीजों में उपयोग किया जाता है.

मशरूम का होता इन चीजों में इस्तेमाल
अगर आप भी जानना चाहते है कि मशरूम खाने के अलावा और किन चीजों में इस्तेमाल होता और इसके कितने फायदे है तो यह आर्टिकल आपको काफी मदद करेगा. आज आपको मधुबनी के बेनीपट्टी की एक महिला स्वाति झा से मिलाते है , जो पेशे से मशरूम उत्पादन करने वाली महिला किसान है. बता दें कि ये सिर्फ मशरूम उगाकर उसे बाजार में सप्लाई करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसको कॉमर्शियल रूप दिया है जिसे मोटी कमाई करती है और लोगों को भी काफी स्वास्थ्य के लिए फायदें पहुंचाने का काम करती है.

यह तीन प्रजाति के मशरूम उगाकर (ऑस्ट्रर, मिल्की, बटन) उसे मार्केट की कीमत पर बेचती है उसके आवला इसे पापड़ , चिप्स, अदौरी, तीसी चिप्स, अचार आदि के साथ जिम में बॉडी बिल्डर को पीने के लिए मशरूम प्रोटीन पावडर भी बनाकर सप्लाई करती हैं. अभी तक आप हम मशरूम से सिर्फ सब्जी -पकौड़े ही खाते है लेकिन यह मधुबनी के मार्केट में और ऑनलाइन दूर दराज “मिथिला स्वाति मशरूम” का घरेलू आइटम खाते है. इसमें इन्हें कमाई भी बढ़िया है क्योंकि कोई भी सामान हजार रुपए से कम का प्रतिकिलो नहीं बिक्री होता, लेकिन ठीक रहने के लिए खरीदते है.

एक्स्ट्रा फैट को कम करने में काफी फायदेमंद
बहरहाल इनकी खुद के दम पर मार्केट स्टैटजी कमाल की है, लोकल दुकान घुमाकर ग्राहकों को समझान, एग्जिबिसन लगाना और ऑनलाइन फायदें बताना सही साबित हुआ है. मशरूम पेट के लिए, लीवर के लिए और एक्स्ट्रा फैट को कम करने में काफी फायदेमंद साबित होता हैं. बॉडी बिल्डर के लिए प्रोटीन पावडर बनाए है जो मधुबनी के हर जिम में मेरा यह पावडर उपलब्ध है जो भी जिम करते वो खरीदते है और दूध में घोलकर या गर्म पानी में घोलकर पीते है. दरअसल एक शब्द में कहें तो मशरूम मेडिसिन है इसमें औषधीय गुण होते है.

About the Author

Amit Singh

8 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. क्राइम, खेल, …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments