Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशकेंद्रीय मंत्री ने सरकारी योजनाओं की दी जानकारी: धार में दो...

केंद्रीय मंत्री ने सरकारी योजनाओं की दी जानकारी: धार में दो नए आंगनवाड़ी भवनों का भी किया लोकार्पण – Dhar News




धार जिले के राजगढ़ नगर में बुधवार को पुरानी कन्याशाला परिसर में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद सावित्री ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरित किया और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य जरूरतमंद और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी और संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराईं। महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
कार्यक्रम में पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, सुनील गामड़, मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में शामिल होने से पहले सावित्री ठाकुर ने महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर महाराणा प्रताप शिव वाटिका पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और स्वच्छता अभियान में भी हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने राजगढ़ के वार्ड क्रमांक 6 और 13 में नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवनों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों का सुदृढ़ होना जरूरी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments