Thursday, June 18, 2026
HomeबॉलीवुडAlpha Teaser: पैसा देकर करवाई जा रही है आलिया की ट्रोलिंग? विक्रम...

Alpha Teaser: पैसा देकर करवाई जा रही है आलिया की ट्रोलिंग? विक्रम भट्ट ने खोली PR की पोल


Last Updated:

Alia Bhatt Trolled for Alpha: क्या आलिया भट्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर साजिश हो रही है?’अल्फा’ टीजर के बाद आलिया की ट्रोलिंग पर बात करते हुए विक्रम भट्ट ने बॉलीवुड के एक बहुत बड़े डार्क सीक्रेट से पर्दा उठाया है. उन्होंने बताया कि कैसे कंपटीटर्स को बदनाम करने के लिए बोट्स और पेड ट्रोलिंग का सहारा लिया जाता है. नीचे पढ़ें विक्रम भट्ट का यह एक्सक्लूसिव और चौंकाने वाला बयान.

Zoom

‘अल्फा’ टीजर के बाद फिर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट

Vikram Bhatt Support Alia Bhatt: फिल्म मेकर विक्रम भट्ट ने सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया है. दरअसल बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक आलिया भट्ट इन दिनों बार-बार ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं. अभी कुछ दिन पहले वह कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर भारत का नाम रौशन करने पहुंची थी, जहां उनके लुक और विदेशी मीडिया का उन्हें कवर न करने को लेकर तमाम बातें बनाई गई थीं. आलिया जहां कान्स में अपने खूबसूरत लुक के साथ पोज दे रही थीं,वहीं ट्रोलर्स कह रहे थे कि उन्हें कोई नोटिस नहीं कर रहा है.

अब हाल ही में आलिया की एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ टीजर रिलीज हुआ है. जिसके बाद से एक्ट्रेस एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई. लेकिन अब इस पूरे मामले पर विक्रम भट्ट ने नाराजगी जताते हुए आलिया का खुलकर सपोर्ट किया है. इसके अलावा उन्होंने पेड पीआर के डार्क सीक्रेट का खुलासा किया है. जिसके बाद से हर जगह इसकी बात की चर्चा हो रही है.

अल्फा के टीजर का किया बचाव

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर चर्चा में हैं. वहीं इस मूवी का टीजर जब से सामने आया है, इंटरनेट पर कुछ लोग लगातार उनकी बुराई कर रहे हैं. इस बारे में बात करते हुए विक्रम भट्ट ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोग आलिया को क्यों ट्रोल कर रहे हैं.बेचारी आलिया को बिना बात के परेशान किया जा रहा है.विक्रम भट्ट के मुताबिक उन्हें अल्फा का टीजर बिल्कुल ठीक लगा और उसमें कोई कमी नहीं है. उन्होंने ट्रोलर्स को सलाह देते हुए कहा कि अगर आपको कोई फिल्म नहीं देखनी है तो मत देखिए, लेकिन किसी कलाकार पर इस तरह पर्सनल अटैक करना बिल्कुल गलत है.

View this post on Instagram





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments