Thursday, June 18, 2026
Homeबॉलीवुडपाकिस्तानी फिल्म की नकल ने संवारा था राजेश खन्ना का डूबता करियर,...

पाकिस्तानी फिल्म की नकल ने संवारा था राजेश खन्ना का डूबता करियर, हुई थी छप्परफाड़ कमाई


Last Updated:

2 करोड़ का बजट और 14 करोड़ की छप्परफाड़ कमाई! जानिए कैसे एक पाकिस्तानी फिल्म की कहानी को कॉपी करके डेविड धवन ने ‘स्वर्ग’ बनाई, जिसने सुपरस्टार राजेश खन्ना के डूबते करियर को एक नई जिंदगी दे दी।

Zoom

पाकिस्तानी फिल्म की रीमेक है मूवी

नई दिल्ली: फिल्मों की कहानी रीमेक बनाना हमारे सिनेमा में बरसों से चल रहा है. चाहे बॉलीवुड हो या साउथ, एक-दूसरे की फिल्मों से आइडिया लेना बहुत आम बात है. लेकिन क्या आपको पता है कि हिंदी सिनेमा की एक ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म भी है, जो असल में एक पाकिस्तानी फिल्म की कहानी पर बनी थी? जी हां, यह कोई ऐसी-वैसी फिल्म नहीं थी, बल्कि इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. साथ ही, सुपरस्टार राजेश खन्ना के डूबते करियर को भी बचाया था. वहीं गोविंदा को रातोंरात स्टार बना दिया था.

पाकिस्तानी फिल्म ‘साहिब जी’ की कॉपी थी कहानी

हम बात कर रहे हैं साल 1990 में आई सुपरहिट फिल्म ‘स्वर्ग’ की, जिसे फेमस डायरेक्टर डेविड धवन ने बनाया था. आईएमडीबी के अनुसार, यह ब्लॉकबस्टर फिल्म एक पाकिस्तानी फिल्म ‘साहिब जी’ से इंस्पायर्ड थी. कहा जाता है कि स्वर्ग फिल्म की करीब 90 परसेंट कहानी, उसके मेन सीन और यहां तक कि डायलॉग भी काफी हद तक उस पाकिस्तानी फिल्म से मिलते-जुलते थे. इसके अलावा फिल्म के कुछ हिस्सों को एक पुरानी हिंदी फिल्म ‘मेहरबान’ से भी लिया गया था. इन सबको मिलाकर डेविड धवन ने ऐसा फैमिली ड्रामा तैयार किया, जिसने दर्शकों को रोने पर मजबूर कर दिया.

बजट था सिर्फ 2 करोड़, कमाए थे इतने गुना ज्यादा

यह फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. उस जमाने के हिसाब से इस फिल्म का बजट बहुत ही कम था. मेकर्स ने इसे सिर्फ 2 करोड़ रुपये में बनाकर तैयार किया था, लेकिन जब यह थियेटर्स में आई, तो इसने 14 करोड़ रुपये से ज्यादा का बंपर बिजनेस किया. फिल्म की इमोशनल कहानी और इसके सुपरहिट गानों ने लोगों को थियेटर तक खींचने में सबसे बड़ा रोल निभाया था. यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई थी.

राजेश खन्ना और गोविंदा की बदल गई किस्मत

यह फिल्म सिर्फ कमाई के मामले में ही आगे नहीं रही, बल्कि इसने कई स्टार्स की किस्मत बदल दी. उस समय सुपरस्टार राजेश खन्ना का करियर काफी बुरे दौर से गुजर रहा था और उन्हें एक बड़ी हिट की बहुत ज्यादा जरूरत थी. इस फिल्म की कामयाबी ने उनके करियर को एक बार फिर से ट्रैक पर ला दिया. वहीं दूसरी तरफ, इसी फिल्म से गोविंदा और डायरेक्टर डेविड धवन की वो सुपरहिट जोड़ी शुरू हुई, जिसने आगे चलकर पूरे 90 के दशक में राज किया. इस जोड़ी ने मिलकर कुली नंबर 1, राजा बाबू, आंखें, हीरो नंबर 1 और हसीना मान जाएगी जैसी 18 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, जिन्हें लोग आज भी बड़े चाव से देखते हैं.

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments