Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यराजस्तानघर पर लड़के को पीटा, इलाज के दौरान मौत: घायल को...

घर पर लड़के को पीटा, इलाज के दौरान मौत: घायल को एम्स जोधपुर में भर्ती कराया, अब जसरासर थाने में हत्या का मामला दर्ज – Bikaner News




बीकानेर के जसरासर थाना क्षेत्र में घर बुलाकर एक युवक के साथ मारपीट करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवक को इतना पीटा गया कि उसे घायल अवस्था में पहले पीबीएम अस्पताल और फिर एम्स जोधपुर रैफर किया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, पुलिस ने मारपीट के संबंध में दर्ज एफआईआर को हत्या में तब्दील करते हुए तीन महिलाओं सहित पांच जनों को गिरफ्तार किया है, वहीं दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। जसरासर थाना क्षेत्र के काकड़ा गांव में करीब 15 दिन पहले हुई मारपीट की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान जोधपुर स्थित एम्स जोधपुर में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। कुछ दिन पहले युवक को घर पर बुलाया गया था, जहां उसके साथ मारपीट की गई थी। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज चल रहा था, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थानाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि युवक की मौत के बाद प्रकरण में हत्या की धारा जोड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बुधवार शाम को जसरासर में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। मामले में अब तक तीन महिलाओं सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। जसरासर के ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कठोर से कठोर दंड देने की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments