Friday, June 19, 2026
Homeबिज़नेसरिलायंस रिटेल की कमाई ₹3.7 लाख करोड़ के पार, JioMart की बड़ी...

रिलायंस रिटेल की कमाई ₹3.7 लाख करोड़ के पार, JioMart की बड़ी छलांग


Last Updated:

RIL AGM 2026: रिलायंस रिटेल वेंचर्स की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में रिलायंस रिटेल का रेवेन्यू 11.8% बढ़कर 3,70,026 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. जियोमार्ट अब 3,100 से ज्यादा स्टोर्स के साथ भारत के सबसे बड़े क्विक कॉमर्स नेटवर्कों में से एक बन चुका है.

Zoom

रिलायंस रिटेल वेंचर्स की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी

RIL AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में रिलायंस रिटेल वेंचर्स की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने रिलायंस रिटेल की उपलब्धियों और भविष्य के रोडमैप को देश के सामने रखा. उन्होंने रिटेल कारोबार के शानदार प्रदर्शन की जानकारी देते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में रिलायंस रिटेल का रेवेन्यू 11.8% बढ़कर 3,70,026 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. वहीं कंपनी का EBITDA 7.9% बढ़कर 27,033 करोड़ रुपये रहा, जो उसके निकटतम प्रतिस्पर्धी की तुलना में 3.4 गुना ज्यादा है.

उन्होंने बताया कि रिलायंस रिटेल का रजिस्टर्ड कस्टमर बेस 11% बढ़कर 38.7 करोड़ हो गया है. इस दौरान कंपनी ने 193 करोड़ ट्रांजैक्शंस प्रोसेस किए, जो सालाना आधार पर 39% की भारी बढ़ोतरी को दर्शाता है.

‘जियोमार्ट’ के जरिए क्विक कॉमर्स में बड़ा धमाका
क्विक कॉमर्स सेगमेंट को लेकर ईशा अंबानी ने कहा कि क्विक कॉमर्स अब बड़े बास्केट वाली शॉपिंग में ग्रोथ की एक बेहद भरोसेमंद परत जोड़ रहा है. उन्होंने जानकारी दी कि जियोमार्ट अब 3,100 से ज्यादा स्टोर्स के साथ भारत के सबसे बड़े क्विक कॉमर्स नेटवर्कों में से एक बन चुका है. यह नेटवर्क वर्तमान में 1,200 से ज्यादा शहरों के 5,100 से अधिक पिन कोड्स में अपनी सेवाएं दे रहा है.

कैम्पा कोला और RCPL का जलवा
रिलायंस के एफएमसीजी ब्रांड्स ने भी इस साल बाजार में धूम मचाई है. कैम्पा कोला ने वित्त वर्ष 2026 में 4,700 करोड़ रुपये से ज्यादा की ग्रॉस सेल्स हासिल की है. इसके साथ ही कैम्पा ने बाजार में डबल-डिजिट की हिस्सेदारी पर कब्जा कर लिया है. रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने वित्त वर्ष 2025-26 में 22,000 करोड़ रुपये का ग्रॉस रेवेन्यू हासिल किया है. इसके प्रोडक्ट्स की मौजूदगी अब दुनिया के 40 से ज्यादा देशों में है.

स्टोर्स का विस्तार और होम-केयर सेगमेंट
रिलायंस रिटेल के ‘स्मार्ट बाजार’ नेटवर्क ने 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. ईशा अंबानी के मुताबिक, यह दुनिया में सबसे तेजी से होने वाले बड़े पैमाने के रिटेल रोलआउट्स में से एक है. रिलायंस का होम और पर्सनल केयर सेगमेंट इंडस्ट्री की औसत रफ्तार से 5 गुना तेजी से बढ़ रहा है.

(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)

About the Author

authorimg

विनय कुमार झासीनियर कॉपी एडिटर

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi.news18.com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments