Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यबिहारभोजपुर में बेगूसराय के टाइल्स मिस्त्री की मौत: काम करने के...

भोजपुर में बेगूसराय के टाइल्स मिस्त्री की मौत: काम करने के दौरान लगा करंट, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम – Bhojpur News




भोजपुर में बेगूसराय जिला के रहने वाले टाइल्स मिस्त्री की मौत हो गई। करंट की चपेट में आने से हादसा हुआ है। मृतक की पहचान हसनपुर के महुली वार्ड-12 निवासी धर्मेंद्र यादव(35) के तौर पर हुई है। पिछले 10 साल से टाउन थाना के पास किराए के मकान में रह रहे थे। मृतक की पत्नी तेतरी देवी ने बताया कि रोज की तरह सोमवार को काम के लिए गए थे। इलेक्ट्रिक मशीन से मार्बल की घिसाई कर रहे थे। इस दौरान करंट में चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक आठ भाई-बहन में छठे स्थान पर था। परिवार में पत्नी तेतरी देवी, दो पुत्र शिवम कुमार और शिव कुमार है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। पत्नी, बच्चों और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments