ग्वालियर शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नदीपार टाल इलाके में मंगलवार रात एक हादसा हो गया। यहां रहने वाला एक 43 वर्षीय युवक अपने ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग जिंदा जल गया। घटना के समय युवक कमरे में अकेला था और भारी नशे में था। हालांकि, स्थानीय लोगों में कमरे के भीतर रखा छोटा एलपीजी (LPG) सिलेंडर फटने की चर्चा थी, जिसे थाटीपुर थाना पुलिस ने सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस का अनुमान है कि नशे की हालत में बीड़ी या सिगरेट सुलगाते समय यह हादसा हुआ है। नशा ज्यादा होने के कारण वह बच नहीं सका है। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है। महीने भर पहले ही हुई थी पत्नी की मैत, डिप्रेशन में पी रहा था शराब थाटीपुर थाना पुलिस और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, नदीपार टाल निवासी 43 वर्षीय विजय शाक्य पुत्र रामचरण शाक्य मजदूरी करके अपना जीवनयापन करता था। विजय अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों ने बताया कि लगभग एक महीने पहले ही विजय की पत्नी का बीमारी के चलते देहांत हो गया था। पत्नी की मौत के बाद से ही विजय गहरे सदमे और अवसाद में चल रहा था। गम को भुलाने के लिए उसने शराब का सहारा ले लिया था। मंगलवार सुबह से ही वह अपने घर के एक कमरे में कुंडी लगाकर लगातार शराब पी रहा था। रात 11 बजे अचानक कमरे से उठीं आग की लपटें मंगलवार रात करीब 11:00 बजे अचानक विजय के कमरे की खिड़की और दरवाजे से आग की भीषण लपटें और धुआं उठते देख परिवार के अन्य सदस्यों में हड़कंप मच गया। भाई और अन्य परिजनों ने तुरंत दरवाजा तोड़कर विजय को बाहर निकालने और आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक उसे काबू में किया जाता, विजय बुरी तरह शत-प्रतिशत झुलस चुका था और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस को आशंका-‘बीडी-सिगरेट’ से लगी आग हादसे के बाद इलाके में यह अफवाह तेजी से फैल गई कि विजय के कमरे में खाना बनाने वाला 5 किलो का छोटा गैस सिलेंडर रखा था, जो अचानक फट गया और जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। इस अफवाह पर विराम लगाते हुए थाटीपुर थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मौके का मुआयना करने पर कोई सिलेंडर फटा हुआ नहीं मिला है। आसपास के लोगों को किस चीज के ब्लास्ट की आवाज आई, यह अभी जांच का विषय है। थाना प्रभारी के मुताबिक, चूंकि मृतक अत्यधिक नशे में था, इसलिए पूरी आशंका है कि रात में बीड़ी या सिगरेट जलाते समय उसके कपड़ों या बिस्तर ने आग पकड़ ली। भारी नशे के कारण विजय खुद को संभाल नहीं सका और कमरे से बाहर भागने या शोर मचाने में असमर्थ रहा, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
ग्वालियर में संदिग्ध हालात में जिंदा जला युवक: कमरे से उठीं आग की लपटें, पत्नी की मौत के बाद से डिप्रेशन में था – Gwalior News
RELATED ARTICLES

