Friday, June 26, 2026
Homeटेक्नोलॉजीVivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी वाला पहला फोल्डेबल फोन

Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी वाला पहला फोल्डेबल फोन


Vivo ने अपना एक और फोल्डेबल फोन लॉन्च कर दिया है। वीवो ने अपने इस फोन को घरेलू मार्केट यानी चीन में पेश किया है। कंपनी ने अपने इस फोल्डेबल फोन को जून में आयोजित फ्लैगशिप इवेंट में पेश किया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने Samsung का M14 फोल्डेबल डिस्प्ले यूज किया है। इसके अलावा फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo X Fold 6 की कीमत

वीवो का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन को चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 7,999 (लगभग 1,11,000 रुपये) है। वहीं, अन्य वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः CNY 8,999 (लगभग 1,25,000 रुपये), CNY 9,999 (लगभग 1,39,000 रुपये) और CNY 10,999 (लगभग 1,53,000 रुपये) है। वहीं, इसका स्पेशल ब्लैक गोल्ड एडिशन CNY 11,299 (लगभग 1,57,000 रुपये) में आता है।

Image Source : VIVOवीवो एक्स फोल्ड 6

Vivo X Fold 6 के फीचर्स

वीवो का यह फोन 8.02 इंच के फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में कंपनी ने Samsung का M14 डिस्प्ले यूज किया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 6.51 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। यह फोन IP58 और IP59 रेटिंग दी गई है।










Vivo X Fold 6 फीचर्स
डिस्प्ले 8.02 इंच, HD+, 120Hz, कवर- 6.51 इंच
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 9500
स्टोरेज 16GB, 1TB
कैमरा 200MP + 50MP + 50MP, 20MP + 20MP
बैटरी 7000mAh, 80W, 40W
OS Android 16

यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर काम करता है। इसके साथ 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के बैक में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP के दो सेल्फी कैमरे दिए गए हैं।

वीवो के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में कंपनी ने 7000mAh की बैटरी इस्तेमाल की है। इसके साथ 80W वायर्ड और 40W का वायरलेस चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth, NavIC, Bluetooth 5.4, 5G, 4G, LTE जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन IR Blaster को भी सपोर्ट करता है। यह Andorid 16 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है।





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments