Saturday, September 26, 2026
Homeराज्यबिहारभोजपुर में करंट लगने से छात्र की मौत: घर से घूमने...

भोजपुर में करंट लगने से छात्र की मौत: घर से घूमने के लिए निकला था, हाईटेंशन तार की चपेट में आते ही जमीन पर गिरा – Bhojpur News




भोजपुर में करंट लगने से छात्र की मौत हो गई। हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से हादसा हुआ है। मृतक की पहचान बरीसवन निवासी अजय कुमार तिवारी के पुत्र आयुष कुमार(16) के तौर पर हुई है। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक के चाचा रामाकांत तिवारी ने बताया कि रोज की तरह गांव में घूमने निकला था। रास्ते में कदम का पेड़ है, जहां विद्युत प्रवाहित तार में उसका हाथ सट गया। झटका लगते ही जमीन पर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में रेफरल अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां का रो-रोकर बुरा हाल सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजन को शव सौंप दिया। मृतक घर में सबसे छोटा था। परिवार में मां रिंकी देवी और भाई प्रिंस तिवारी है। पिता दिव्यांग हैं। मौत के बाद मां और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments