Saturday, June 27, 2026
Homeविदेशमलबे में दबे 18 दिन के बच्चे का रेस्क्यू: ढह चुकी...

मलबे में दबे 18 दिन के बच्चे का रेस्क्यू: ढह चुकी इमारतों में अभी भी फंसे लोग; सड़क पर रिलीफ कैंप; वेनेजुएला भूकंप के 18 PHOTOS-VIDEOS

कराकस, वेनेजुएलाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

वेनेजुएला के ला गुआइरा में रेस्क्यू टीम ने शुक्रवार को 18 दिन के बच्चे को उसकी मां के साथ बिल्डिंग के मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला। कई लोग अभी भी ढह चुकी इमारतों के नीचे दबे हुए हैं।

वेनेजुएला में गुरुवार को 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों से तबाही मच गई। पूरे देश में 39 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। 40 सेकेंड के अंदर राजधानी कराकस की ऊंची इमारतें मलबे के ढेर में बदल गईं।

भूकंप के बाद के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। जहां लोग रेस्क्यू टीम्स के साथ मिलकर अपनों को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। सड़कों पर रेस्क्यू कैंप्स में लोगों का इलाज चल रहा है और मलबा हटाने की कोशिश अभी भी जारी है।

18 PHOTO-VIDEO में देखें, वेनेजुएला में रेस्क्यू, इलाज, तबाही और राहत का मंजर…

मलबे से रेस्क्यू, 4 तस्वीरें

कराकस में इमारत ढहने के बाद एक आदमी मलबे में दबा हुआ था। रेस्क्यू टीम ने उसे खींचकर बाहर निकाला।

ला गुआइरा में रेस्क्यू टीम ने शुक्रवार को 18 दिन के बच्चे को उसकी मां के साथ बिल्डिंग के मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू टीम ने इमारत के नीचे दबे एक बच्चे को बाहर निकाला। इसके बाद उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया।

कराकस की एक रेसिडेंशियल बिल्डिंग के मलबे से दो बच्चों को रेस्क्यू किया गया।

ढह गई बिल्डिंग्स में फंसे लोग, 2 तस्वीरें

ला गुआइरा में बिल्डिंग के अंदर फंसी एक बच्ची रेस्क्यू टीम के लोगों की तरफ हाथ बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

कराकस में रेस्क्यू टीम्स को मलबे के अंदर फंसी हुई एक महिला मिली। उसका पूरा शरीर मलबे में दबा हुआ है।

तबाह हुआ शहर, 2 तस्वीरें

वेनेजुएला की राजधानी कराकस पूरी तरह तबाह हो चुकी है। शहर के एक बड़े हिस्से में बिजली का कनेक्शन भी टूट गया है।

कराकास में कई बड़ी रेसिडेंशियल बिल्डिंग्स ढह गई हैं। रेस्क्यू टीम्स मलबे को हटाने में जुटी हैं।

दुनियाभर से आती मदद, 5 तस्वीरें

अमेरिकी वायु सेना वेनेजुएला के मैकेटिया में साइमन बोलिवार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रेस्क्यू का सामान लेकर पहुंची है।

अमेरिका के फ्लोरिडा में लोग वेनेजुएला के लोगों के लिए रेस्क्यू और राहत का सामान इकट्ठा कर रहे हैं।

स्पेनिश बचाव दल के सदस्य साइमन बोलिवार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपने खोज और बचाव डॉग के साथ खड़े हैं।

अमेरिका के फ्लोरिडा के डोरल में लोग वेनेजुएला में भूकंप पीड़ितों के लिए सहायता सामग्री इकट्ठा करने की जगह पर काम कर रहे हैं।

मेक्सिको सिटी में वेनेजुएला के दूतावास पर, वॉलंटियर्स सहायता सामग्री स्वीकार कर रहे हैं।

मलबा हटाने की कोशिश, 3 तस्वीरें

वेनेजुएला के टुकाकास में एक व्यक्ति ढही इमारत का मलबा हटाकर लोगों को तलाश करता हुआ।

टुकाकास में रेस्क्यू टीम्स मलबे को हटाने और दबे हुए लोगों को ढूंढने में लिगी हैं।

टुकाकास में लोग एक ढही हुई इमारत की छत पर चढ़कर मलबा साफ करने की कोशिश कर रहे हैं।

सड़कों पर रिलीफ कैम्प, 2 तस्वीरें

भूकंप से अस्पताल तबाह होने के बाद कराकस में सड़क पर रिलीफ कैंप्स लगे हैं।

कराकस में भूकंप की तबाही के बाद कई बड़ी आवासीय इमारतें ढह गई हैं और लोग सड़कों पर बने राहत शिविरों में सोने को मजबूर हैं।

————————————————–

ये खबर भी पढ़ें…

वेनेजुएला भूकंप- मलबे में बच्चे का जन्म: गिरती बिल्डिंग से भागे लोग, रनवे पर खड़ा प्लेन थर्राया, यात्रियों में चीखपुकार मची; 26 PHOTOS-VIDEOS

वेनेजुएला में 25 जून को 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों से तबाही मच गई। पूरे देश में 39 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। 40 सेकेंड के अंदर राजधानी कराकास की ऊंची इमारतें मलबे के ढेर में बदल गईं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments