Sunday, June 28, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबेकाबू कार की टक्कर से मां–बेटे समेत 3 की मौत: अलीगढ़...

बेकाबू कार की टक्कर से मां–बेटे समेत 3 की मौत: अलीगढ़ में रामघाट रोड पर दो बाइकों को रौंदा, एक की हालत गंभीर – Aligarh News




​अलीगढ़ में शनिवार दोपहर हरदुआगंज थाना क्षेत्र के रामघाट रोड पर कलाई बम्बा के पास एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। कार उन्हें रौंदते हुए करीब 15 मीटर दूर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। ​रिश्तेदार की बीमारी का हाल जानकर लौट रहे थे मां-बेटे ​मृतकों की पहचान पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव मधुपुर निवासी सरोज देवी (55 वर्ष), उनके पुत्र अभिषेक (19 वर्ष) और बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के गांव धीमरी निवासी दशरथ (62 वर्ष) के रूप में हुई है। ​परिजनों ने बताया कि सरोज देवी अपने बेटे अभिषेक के साथ अलीगढ़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती अपने एक बीमार रिश्तेदार को देखने आई थीं। दोपहर करीब 2:30 बजे जब दोनों वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह हरदुआगंज क्षेत्र के कलाई बंबा के पास पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दो बाइकों को मारी टक्कर ​घटनास्थल पर मौजूद जिला पंचायत सदस्य केपी सिंह ने बताया कि हादसा बेहद दर्दनाक था। तेज रफ्तार कार के चालक की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई। कार ने सामने से आ रही दोनों बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद कार भी पलट गई थी। ​वहीं, छर्रा युवा कल्याण एसोसिएशन के विधानसभा अध्यक्ष राजू बघेल ने बताया कि उनके भतीजे अभिषेक और भाभी सरोज देवी अस्पताल से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने कार और ड्राइवर को दबोचा ​हादसे में दूसरी बाइक पर सवार भानु प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। ​सीओ हरदुआगंज अभिषेक कुमार पटेल ने बताया कि कलाई बम्बा के पास निर्माणाधीन सड़क पर कार और दो मोटरसाइकिलों के बीच एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि चौथे घायल व्यक्ति की स्थिति अब स्थिर है। वह खतरे से बाहर है। कार और उसके ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments