भोजपुर में 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। अमरूद के पेड़ से गिरने और गला दबने के कारण हादसा हुआ है। मृतक की पहचान देवकुली गांव निवासी सनत कुमार दुबे के पुत्र इशांत कुमार के तौर पर हुई है। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव की है। मृतक की मां ने बताया कि इशांत घर में खेल रहा था। इस दौरान मैंने उससे कहा कि चलो नहा लो, तो उसने कहा कि ठीक है मैं आता हूं। इस बीच वह घर के पास अमरूद के पेड़ पर चढ़ गया। जहां से गिर जाने के कारण उसके गला दब गया। कुछ देर बाद मैंने अपनी बेटी को कहा कि देखो बाबू कहां गया है। जब उसकी बहन वहां पहुंची तो उसने देखा कि वह पेड़ से लटका हुआ है। आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम इशांत घर में इकलौता लड़का था। परिवार में मां और दो बहन श्रेष्ठी, श्रेया है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link

