Sunday, June 28, 2026
Homeबिज़नेसSIP बीच में बंद कर देते हैं ज्यादातर लोग! अपनाएं 7-5-3-1 नियम,...

SIP बीच में बंद कर देते हैं ज्यादातर लोग! अपनाएं 7-5-3-1 नियम, बन सकता है बड़ा फंड


Last Updated:

7-5-3-1 Rule: बाजार में गिरावट, शुरुआती कम रिटर्न और जल्द अमीर बनने की चाह में कई लोग बीच रास्ते में ही SIP बंद कर देते हैं. अगर आप भी ऐसी गलती से बचना चाहते हैं, तो 7-5-3-1 नियम आपके बहुत काम आ सकता है. यह आसान फॉर्मूला आपको अनुशासित निवेश करने और लंबे समय में बड़ा फंड बनाने में मदद कर सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

7-5-3-1 Rule: म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले ज्यादातर लोग अमीर बनने से ठीक पहले अपनी SIP बंद कर देते हैं. बाजार की मामूली गिरावट और शुरुआती धीमी रफ्तार को देखकर लोग घबरा जाते हैं और बड़ा फंड बनाने का मौका खो देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि निवेश का एक ऐसा जादुई नियम है जो आपको बड़ा फंड बनाने की गारंटी दे सकता है? इस समस्या को हमेशा के लिए खत्म करने और मोटी कमाई करने के लिए एक्सपर्ट्स ‘7-5-3-1’ का अचूक फॉर्मूला अपनाने की सलाह देते हैं, जो आपके निवेश करने के तरीके को पूरी तरह बदल देगा.

अगर आप भी अपनी इन्वेस्टमेंट को सही दिशा देना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट्स 7-5-3-1 के नियम को अपनाने की सलाह देते हैं. यह नियम केवल रिटर्न पर नहीं, बल्कि धैर्य, विविधता और भावनाओं पर काबू रखने पर जोर देता है.

‘7’ का मतलब: कम से कम 7 साल तक टिके रहें
शेयर बाजार में निवेश का असली जादू लंबे समय में ही दिखता है. आंकड़े बताते हैं कि बड़ा फंड बनाने के लिए कम से कम 7 साल का समय जरूरी है. उदाहरण के लिए, अगर कोई निवेशक 5,000 रुपये की SIP 3 साल के लिए करता है, तो 12% ब्याज दर से उसका फंड 2.17 लाख रुपये बनेगा, जिसमें मुनाफा सिर्फ 37,000 रुपये होगा. लेकिन अगर कोई दूसरा निवेशक यही निवेश 7 साल तक जारी रखता है, तो उसका कुल फंड 6.6 लाख रुपये हो जाएगा, जिसमें मुनाफा 2.39 लाख रुपये होगा.

‘5’ का मतलब: 5 अलग-अलग जगहों पर बांटें पैसा
मार्केट के रिस्क से बचने के लिए सारा पैसा एक ही जगह न लगाएं. अपने निवेश को 5 अलग-अलग बास्केट लार्ज-कैप इक्विटी, मिड-कैप इक्विटी, वैल्यू स्टॉक्स, डेट फंड्स और सोना में बांटें.

‘3’ का मतलब: इन 3 भावनाओं पर काबू रखें
पैसा कमाने में आपके दिमाग और भावनाओं का बड़ा हाथ होता है। निवेश के सफर में इन 3 भावनाओं को खुद पर हावी न होने दें.

  • शंका: शुरुआत में SIP का रिटर्न धीमा दिखने पर लोग स्कीम पर शक करने लगते हैं और निवेश रोक देते हैं.
  • निराशा: जब मार्केट गिरता है और प्रॉफिट कम होता है, तो लोग निराश होकर FD जैसे पारंपरिक रास्तों की तरफ भागते हैं. याद रखें कि जब तक आप पैसा निकालेंगे नहीं, तब तक नुकसान सिर्फ कागजी है.
  • घबराहट: बाजार में 20% या 30% की गिरावट देखकर नए निवेशक डर जाते हैं और अपनी SIP बंद कर देते हैं, जो सबसे बड़ी गलती है.

‘1’ का मतलब: हर साल कम से कम 1 बार बढ़ाएं निवेश
जैसे-जैसे आपकी सैलरी या आमदनी बढ़े, वैसे-वैसे अपनी SIP की रकम भी बढ़ाएं. साल में कम से कम एक बार अपनी SIP अमाउंट में बढ़ोतरी जरूर करें. अगर आप 5,000 रुपये की SIP 15 साल तक लगातार चलाते हैं, तो 12% रिटर्न के हिसाब से 25 लाख रुपये मिलेंगे. लेकिन अगर आप हर साल अपनी SIP में सिर्फ 10% की बढ़ोतरी करते हैं, तो 15 साल बाद आपका यही फंड 41 लाख रुपये का हो जाएगा.

About the Author

authorimg

विनय कुमार झासीनियर कॉपी एडिटर

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi.news18.com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments