Monday, June 29, 2026
Homeबॉलीवुडशाहिद कपूर की हीरोइन, डेब्यू फिल्म से रातोंरात बनीं स्टार, अब करती...

शाहिद कपूर की हीरोइन, डेब्यू फिल्म से रातोंरात बनीं स्टार, अब करती हैं ये काम


Last Updated:

साल 2003 की हिट फिल्म ‘इश्क विश्क’ से रातोंरात युवाओं की क्रश बनने वाली शहनाज ट्रेजरीवाला की कहानी बेहद दिलचस्प है. आज 29 जून को अपना जन्मदिन मना रहीं एक्ट्रेस मुंबई के एक पारसी परिवार में जन्मी शहनाज ने कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग से शुरुआत की और एमटीवी की सबसे चहेती वीडियो जॉकी बनीं. बॉलीवुड में ‘हम तुम’ और ‘दिल्ली बेली’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरने के बाद, उन्होंने सिनेमा की चकाचौंध छोड़ अपने घूमने के शौक को करियर बनाया और आज एक सफल ग्लोबल ट्रैवल इन्फ्लुएंसर हैं.

Zoom

एक्ट्रेस का आज जन्मदिन है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम shenaztreasury)

नई दिल्ली. बॉलीवुड में अक्सर कहा जाता है कि किस्मत बदलने के लिए सिर्फ एक सही शुक्रवार की जरूरत होती है. साल 2003 में एक ऐसा ही शुक्रवार आया, जिसने एक युवा वीडियो जॉकी को रातोंरात हिंदी सिनेमा की नई ‘क्रश’ बना दिया. हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस शहनाज ट्रेजरीवाला की, जिन्हें फिल्म ‘इश्क विश्क’ ने वो शोहरत और पहचान दी, जिसने उनके जीवन के सफर को हमेशा के लिए एक अनोखी दिशा में मोड़ दिया. आज 29 जून को एक्ट्रेस शहनाज ट्रेजरीवाला अपना जन्मदिन मना रही हैं.

शहनाज ट्रेजरीवाला का जन्म मुंबई के एक पारसी परिवार में हुआ था. उनके पिता मर्चेंट नेवी में एक इंजीनियर थे, जिसके चलते बचपन से ही उनके घर का माहौल थोड़ा अलग रहा. मुंबई में ही अपनी स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के दौरान उनकी खूबसूरत मुस्कान और हाजिरजवाबी ने ऐड फिल्म के डायरेक्टर्स का ध्यान खींचा. कॉलेज के दिनों से ही उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था और जल्द ही वे कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों का चेहरा बन गईं.

टीवी से शुरू किया था करियर

एक्ट्रेस शहनाज को असली पहचान टीवी से मिली. उनको एमटीवी के बेहद मशहूर शो ‘एमटीवी मोस्ट वॉन्टेड’ में बतौर वीडियो जॉकी काम करने का मौका मिला. उस दौर में यह शो युवाओं के बीच एक कल्ट बन चुका था. शहनाज के चुलबुले अंदाज, बात करने के अनोखे ढंग और गजब की एनर्जी ने उन्हें देश भर के युवाओं का चहेता बना दिया.

‘इश्क विश्क’ से मिली बॉलीवुड में बड़ी पहचान

छोटे पर्दे पर धूम मचाने के बाद शहनाज ट्रेजरीवाला ने अभिनय की दुनिया का रुख किया. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2001 में एक तेलुगु फिल्म ‘एडुरुलेनी मनीषी’ से की थी. लेकिन उनकी किस्मत का असली सितारा साल 2003 में चमका, जब उन्हें केन घोष के निर्देशन में बनी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘इश्क विश्क’ मिली. शाहिद कपूर और अमृता राव के साथ इस फिल्म में शहनाज ने ‘अलीशा’ का एक बेहद ग्लैमरस और आधुनिक किरदार निभाया. फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और शहनाज का यह डेब्यू किरदार दर्शकों के दिलों में बस गया.

कई फिल्मों में किया काम

इस फिल्म की शानदार सफलता के बाद उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स आए. उन्होंने सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म ‘हम तुम’ में एक छोटा लेकिन मजेदार किरदार निभाया. इसके बाद वे ‘लव का द एंड’ और आमिर खान के प्रोडक्शन की एडल्ट-कॉमेडी फिल्म ‘दिल्ली बेली’ में भी एक अहम और यादगार भूमिका में नजर आईं. भले ही उनका बॉलीवुड सफर बहुत लंबा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों पर एक गहरी छाप छोड़ी.

एक्टिंग को अलविदा कह चुनी ट्रैवल की दुनिया

सिनेमा की चकाचौंध के बीच शहनाज के भीतर एक और शौक अंगड़ाइयां ले रहा था और वो था दुनिया ट्रैवलिंग का जुनून. उन्होंने जल्द ही समझ लिया कि उनका असली झुकाव अभिनय से ज्यादा घूमना और नए कल्चर को तलाशना है. उन्होंने अपने इस शौक को ही अपना प्रोफेशन बनाने का फैसला किया.शहनाज ने ‘कॉस्मोपॉलिटन’, ‘एले’ और ‘फेमिना’ जैसी दुनिया की मशहूर लाइफस्टाइल मैगजीन्स के लिए ट्रैवल आर्टिकल्स लिखना शुरू किया. उनके आर्टिकल्स और जर्नी के एक्सपीरियंस को काफी पसंद किया गया. इसके बाद उन्होंने एक इंटरनेशनल ट्रैवल चैनल पर ‘कल्चर शॉक’ नामक शो होस्ट किया, जिसने उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान दी.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments