Tuesday, June 30, 2026
Homeराज्यराजस्तानमिस एंड मिसेज फेम ऑफ राजस्थान-2026 का ग्रैंड फिनाले आयोजित: लक्षिता...

मिस एंड मिसेज फेम ऑफ राजस्थान-2026 का ग्रैंड फिनाले आयोजित: लक्षिता कंवर और कोमल वैष्णव बनीं विजेता, राजस्थानी संस्कृति की दिखी झलक – Jaipur News



शहर के एक रिजॉर्ट में ‘मिस एंड मिसेज फेम ऑफ राजस्थान 2026’ का भव्य ग्रैंड फिनाले रंगारंग माहौल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न शहरों से आई प्रतिभागियों ने रैंप पर आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया।

.

आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना था, जहां वे अपनी प्रतिभा, संस्कृति, रचनात्मकता और आत्मविश्वास के दम पर फैशन एवं ग्लैमर जगत में नई पहचान बना सकें। कार्यक्रम में ट्रेडिशनल राउंड, ईवनिंग गाउन राउंड, टैलेंट राउंड और प्रश्नोत्तर राउंड आकर्षण का केंद्र रहे।

लक्षिता बनीं विजेता प्रतियोगिता में लक्षिता कंवर ने मिस फेम ऑफ राजस्थान 2026 का खिताब अपने नाम किया। कनिष्का बोराना प्रथम रनर-अप और रेणुका चौधरी द्वितीय रनर-अप रहीं। वहीं मिसेज फेम ऑफ राजस्थान 2026 का ताज कोमल वैष्णव के सिर सजा। ताज प्रथम रनर-अप और भावना गहलोत द्वितीय रनर-अप घोषित की गईं।

कार्यक्रम में विभिन्न विशेष श्रेणियों में भी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मिस कैटेगरी में शीमा नाज को मिस फोटोजेनिक, इशिका गहलोत को मिस ब्यूटीफुल स्माइल, एकता सोलंकी को मिस ब्यूटीफुल आइज़, प्रगति भारद्वाज को मिस ब्यूटीफुल हेयर और बेस्ट कॉस्ट्यूम, यशस्वी सेन को मिस कॉन्फिडेंस, निकिता गोस्वामी को मिस ब्यूटी विद ब्रेन, पिह बिश्नोई को मिस पर्सनैलिटी, यामिनी चौहान को मिस टैलेंट, कनिष्का बोराना को मिस फिटनेस तथा पायल को मिस इंस्पिरेशन का सम्मान मिला।

मोनिका प्रजापत को बेस्ट कैटवॉक अवॉर्ड

मिसेज कैटेगरी में मोनिका प्रजापत को बेस्ट कैटवॉक, कोमल वैष्णव को मिसेज टैलेंटेड, ज्योति दत्तीच को बेस्ट पर्सनैलिटी, भावना गहलोत को बेस्ट ईवनिंग गाउन और गंगोर को बेस्ट ट्रेडिशनल वियर का पुरस्कार प्रदान किया गया।

समापन समारोह में सभी विजेताओं को क्राउन, सैश, ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल ब्यूटी पेजेंट नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, प्रतिभा और सपनों को नई उड़ान देने का एक सशक्त मंच है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments