Last Updated:
Famous Boir Roti And Gud Ber: बिलासपुर के देवकीनंदन चौक पर पप्पू ठाकुर कई सालों से बोईर रोटी, गुड़-बेर और बैर पाउडर बेच रहे हैं. बिना सीजन के भी यहां बेर का पारंपरिक स्वाद मिलता है. बोईर रोटी 20 रुपये प्रति पीस और 50 रुपये में 3 मिलती है. इस कारोबार से उन्हें रोजाना लगभग 500 से 1000 रुपये की कमाई हो जाती है.
Famous Boir Roti And Gud Ber: बिलासपुर में अगर आपको बचपन का देसी स्वाद याद आ रहा है, तो देवकीनंदन चौक आपका इंतजार कर रहा है. यहां पिछले कई वर्षों से पप्पू ठाकुर हर मौसम में बोईर रोटी, गुड़-बेर और बैर पाउडर बेच रहे हैं. खास बात यह है कि बिना बेर के सीजन के भी यहां लोगों को यह पारंपरिक स्वाद आसानी से मिल जाता है. बचपन की यादों से जुड़ा यह स्वाद आज भी लोगों को अपनी ओर खींच रहा है. रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक यहां पहुंचते हैं और बोईर रोटी व अन्य पारंपरिक उत्पाद खरीदकर ले जाते हैं.
बचपन की यादें ताजा कर रहा देसी स्वाद
बोईर रोटी और गुड़-बेर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक स्वाद का हिस्सा रहे हैं. पहले गांवों में यह आसानी से मिल जाता था, लेकिन समय के साथ यह कम होता गया. ऐसे में देवकीनंदन चौक पर पप्पू ठाकुर इस पारंपरिक स्वाद को जीवित रखे हुए हैं. यहां पहुंचने वाले कई लोग इसे देखकर अपने बचपन की यादें ताजा करते हैं.
हर मौसम में मिल रहा है बेर का स्वाद
आमतौर पर बेर एक मौसमी फल माना जाता है, लेकिन पप्पू ठाकुर के यहां बिना सीजन के भी बोईर रोटी, गुड़-बेर और बैर पाउडर उपलब्ध रहता है. यही वजह है कि बेर खाने के शौकीन लोग दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं.
इतनी है कीमत
पप्पू ठाकुर के अनुसार, बोईर रोटी 20 रुपये प्रति पीस और 50 रुपये में 3 पीस मिलती है. वहीं बैर पाउडर और गुड़-बेर 50 रुपये प्रति पैकेट के हिसाब से बेचे जाते हैं. किफायती कीमत होने के कारण ग्राहकों की अच्छी-खासी संख्या यहां रोज पहुंचती है.
रोजाना हो जाती है अच्छी कमाई
पप्पू ठाकुर बताते हैं कि इस कारोबार से उन्हें प्रतिदिन लगभग 500 से 1000 रुपये तक की आमदनी हो जाती है. वर्षों से इस काम से जुड़े होने के कारण उनके नियमित ग्राहक भी बन चुके हैं, जो अक्सर यहां खरीदारी करने पहुंचते हैं. इस तरह देवकीनंदन चौक आज भी बिलासपुर में पारंपरिक स्वाद और बचपन की यादों को संजोए हुए एक खास ठिकाना बना हुआ है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

