Last Updated:
मिर्जापुर का मशहूर पेड़ा अब आप घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए दूध, चीनी और इलायची की जरूरत होती है. जानिए चंदा से पेड़ा बनाने की आसान देसी रेसिपी और इसे लंबे समय तक स्वादिष्ट बनाए रखने का तरीका.
मिर्ज़ापुर: घर पर कुछ मीठा खाने का मन कर रहा हो. बाजार में मिलने वाले मिलावटी मिठाई का डर हो तो घर पर मिर्जापुर का फेमस पेडा तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए दूध, चीनी व इलायची की आवश्यकता होती है, जिसकी मदद से शुद्ध और स्वादिष्ट पेड़े को बना सकते हैं. खास बात यह है कि घर पर तैयार पेड़ा कई दिनों तक खराब नहीं होता है, जिसका इस्तेमाल आसानी के साथ आप कर सकते हैं.
मिर्जापुर का पेड़ा देश भर में प्रसिद्ध है. ऐसे में पेड़े का स्वाद लेने के लिए घर पर इस देसी तरीके से तैयार कर सकते हैं, जहां मां लुभावन पेड़े के स्वाद का पूरा आनंद उठा सकते हैं. शुद्ध दूध से तैयार पेड़ा न सिर्फ आपको बल्कि इसे खाने वाले मेहमानों को भी खूब पसंद आएगा. घर पर तैयार करने की ये आसान विधि है.
पेड़ा बनाने की रेसिपी
घर पर पेड़ा बनाने वाली चंदा ने बताया कि पेड़ को बनाने के लिए सबसे पहले शुद्ध दूध की आवश्यकता होती है. 2 लीटर शुद्ध दूध के लिए करीब 500 ग्राम चीनी की आवश्यकता होती है, इसके साथ ही करीब 5 से 10 बड़ी इलायची की आवश्यकता होती है, जो इसके स्वाद को कई गुना तक बढ़ा देता है. सबसे पहले गैस पर या फिर चूल्हे पर कढ़ाई रख देना है और उसमें दूध को डाल देना है, उसके बाद धीरे-धीरे दूध को पकाना है. दूध को तब तक पकाना है, जब तक दूध पक कर लाल ना हो जाए और एक दूसरे से चिपकने ना लगे. ध्यान रखें कि इस दौरान इसे चलाते रहे. ताकि, दूध नीचे पकड़ कर जलने न पाए. दूध को पकाने के बाद इसमें चीनी को मिलाकर देना है और अच्छे से घुलकर मिलने तक चलाते रहना है.
30 दिनों तक नहीं होगा खराब
चंदा ने बताया कि पेड में फ्लेवर डालने के लिए इलायची का इस्तेमाल कर सकते हैं. इलायची की खुशबू इसके स्वाद को बढ़ा देती है, इसके लिए करीब 8 से 10 इलायची को लेंगे, जिसे अच्छे से पीसकर इसमें मिला देंगे. ताकि, इलायची इसमें पूरी तरीके से मिल जाए. सब कुछ मिला लेने के बाद ठंडा होने के लिए छोड़ देना है. ठंडा होने के बाद इस छोटे-छोटे आकार में लेकर पेड़े का डिजाइन देकर रख देना है, जिसके बाद आपका पेड़ा बनकर तैयार हो जाएगा. यह पेड़ा बनने के करीब 15 से 20 दिनों तक खराब नहीं होगा. स्वाद बरकरार रहेगा, जिसे आप अलग-अलग तरीके से खा सकते हैं. पेड़ा बनाने के लिए आसान रेसिपी थी, जिसे आप घर पर इस्तेमाल करके मिर्जापुर का फेमस पेडा बना सकते हैं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

