श्योपुर जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को भैंसाई गांव के पास सिद्ध बाबा पहाड़िया पर एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले। स्थानीय लोगों ने शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी। विजयपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया है। पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए हैं। पुलिस ने अभी तक शवों को नहीं उतारा है। फॉरेंसिक टीम का इंतजार किया जा रहा है, ताकि वैज्ञानिक तरीके से सबूत इकट्ठा किए जा सकें। शिनाख्त नहीं हो पाई पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। मृतक युवक और युवती की पहचान और उनके आपसी संबंधों की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
Source link
श्योपुर में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव: सिद्ध बाबा पहाड़िया पर लोगों ने देखा, जांच के लिए फॉरेंसिक टीम बुलाई गई – Sheopur News
RELATED ARTICLES

